{"_id":"603ddccaa8deab1c9a03d16f","slug":"2021-tvs-star-city-plus-launched-tvs-star-city-plus-price-2021-model-tvs-star-city-plus-dual-tone-special-edition-tvs-bikes-new-model-2021-tvs-bikes-in-india-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS Star City Plus 2021 हुई लॉन्च, डिस्क ब्रेक के साथ सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Star City Plus 2021 हुई लॉन्च, डिस्क ब्रेक के साथ सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 02 Mar 2021 12:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:05 PM IST
सार
टीवीएस के मुताबिक नया 2021 एडिशन स्टार सिटी प्लस के 15 साल की विरासत पर आधारित है और इसने अब तक 30 लाख से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन
TVS Start City Plus 2021
- फोटो : TVS
विस्तार
देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी सस्ती बाइक Star City Plus (स्टार सिटी प्लस) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। 2021 Star City Plus में सालाना अपडेट के साथ ही कई सारे नए फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
ज्यादा माइलेज के साथ नए फीचर्स
2021 Star City Plus मोटरसाइकिल में ET-Fi (ईकोट्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से पिछले मॉडल की तुलना में नई बाइक 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देती है। नई बाइक में LED हेडलैंप के साथ ही USB मोबाइल चार्जर भी दिया गया है, जो सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बगल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया कलर ऑप्शन
नई स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल अब एक रेड-ब्लैक डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ पेश की गई है। टीवीएस के मुताबिक नया 2021 एडिशन स्टार सिटी प्लस के 15 साल की विरासत पर आधारित है और इसने अब तक 30 लाख से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया है।
इंजन
स्टार सिटी प्लस 2021 एडिशन में 110 cc, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp अधिकतम पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक के सस्पेंशन किट की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक्स शामिल हैं। बाइक में 17 इंच व्हील्स मिलते हैं जो ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं। बाइक के ब्रेकिंग की बात करें तो फ्रंट व्हील्स में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
कीमत
नई 2021 Star City Plus मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड मॉडल के दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक मिलते हैं और इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 65,865 है। वहीं बाइक का नया डिस्क ब्रेक वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में सिर्फ 2,600 रुपया महंगा है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिए जाने के बाद यह सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में शुमार हो गई है जिसमें यह फीचर दिया गया है।