फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 skoda rapid price in india new skoda rapid 2021 specifications skoda rapid 2021 features

2021 Skoda Rapid: बिना कीमत बढ़े नए फीचर्स और डिजाइन में आई सेडान कार, Honda City जैसी कारों से है मुकाबला

Fri, 23 Apr 2021 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 08:23 PM IST
सार

खास बात यह है कि कंपनी ने नई 2021 Skoda Rapid सेडान कार की कीमत बढ़ाए बिना कार में नए फीचर्स शामिल किए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Volkswagen Vento जैसी कारों से है। 

विज्ञापन
2021 skoda rapid price in india new skoda rapid 2021 specifications skoda rapid 2021 features
Skoda Rapid - फोटो : Skoda (for Reference Only)

विस्तार

चेक रिपब्लिक की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान कार Rapid (रैपिड) के चुनिंदा ट्रिम्स को नई फीचर्स दिए हैं और इसके डिजाइन को भी अपडेट किया है। कार के मिड-स्पेक वेरिएंट - Onyx (ओनेक्स), और टॉप-स्पेक वेरिएंट - Monte Carlo (मोंटे कार्लो) को कंपनी ने नए अपडेट के साथ पेश किया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने कार की कीमत बढ़ाए बिना कार में नए फीचर्स शामिल किए हैं। 
विज्ञापन

नई Onyx ट्रिम कैसी है

नई 2021 Skoda Rapid के मिड-स्पेक Onyx ट्रिम में मामूली अपडेट किए गए हैं लेकिन इससे कार का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। कार के ORVMs के लिए एक नया सिल्वर कैप, क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ग्लॉसी सिल्वर साइड मोल्डिंग और सिल्वर स्प्लिट लिप स्पॉइलर दिए गए हैं। पहले कार में बॉडी कलर रूफ मिलती थी, जिसे अब सिल्वर ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलावा कार के अन्य एक्सटीरियर अपडेट में ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप Monte Carlo ट्रिम 

टॉप-स्पेक Monte Carlo वेरिएंट के एक्सटीरियर में वैसे ही बदलाव देखने को मिलते हैं। अब इसमें एक नया ग्लॉस बैक ग्रिल, एक रियर डिफ्यूजर, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक ORVMs, एक रियर लिप स्पॉइलर, ब्लैक-आउट विंडो सराउंड और एक कंट्रास्ट ब्लैक रूफ मिलता है। जो इसके लुक और पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव देता है। इसके अलावा, इसमें नए साइड स्कर्ट और Onyx वेरिएंट की तरह आगे की तरफ स्प्लिट लिप स्पॉइलर भी मिलता है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई 2021 Skoda Rapid कार के इंजन की बात करें तो इसमें पहले की तरह 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110 hp का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स मिलता है। 

कीमत और मुकाबला

नई 2021 Skoda Rapid सेडान कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। और यह टॉप वेरिएंट के लिए एक्स-शोरूम 13.29 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में नई Skoda Rapid सेडान कार का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Volkswagen Vento जैसी कारों से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed