{"_id":"6114ecea671ac345bd0c971f","slug":"2021-ducati-xdiavel-launched-in-india-ducati-xdiavel-2021-price-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2021 Ducati XDiavel : इटालियन ब्रांड ने लॉन्च की दमदार क्रूजर बाइक, मिलते हैं खास फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2021 Ducati XDiavel : इटालियन ब्रांड ने लॉन्च की दमदार क्रूजर बाइक, मिलते हैं खास फीचर्स, जानें कीमत
Thu, 12 Aug 2021 03:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 03:33 PM IST
सार
Diavel 1260 BS6 को लॉन्च करने के बाद Ducati ने अब भारतीय बाजर में XDiavel को दो वेरिएंट्स - Ducati XDiavel Black Star और XDiavel Dark edition में लॉन्च किया है। जानें डिटेल्स।
विज्ञापन
2021 Ducati XDiavel Black Star
- फोटो : Ducati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ducati XDiavel 2021 launched Know Price : BS6 Diavel 1260 को लॉन्च करने के बाद Ducati ने अब भारत में XDiavel को दो वेरिएंट्स - Ducati XDiavel Black Star और XDiavel Dark edition में लॉन्च किया है। XDiavel Dark Edition की कीमत 18 लाख रुपये है, जबकि Ducati XDiavel Black Star की कीमत 22.6 लाख रुपये तय की गई है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। बाइक के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसा इंजन दिया गया हैं। लेकिन अलग-अलग कलर स्कीम और कुछ अन्य बदलाव के साथ मिलते हैं।
इटालियन ब्रांड ने कुछ दिनों पहले भारत में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर XDiavel बाइक की टीजर तस्वीरें जारी की थी। अब बाइक की बिक्री शुरू कर दी गई है। इस नए लॉन्च और हाल के दिनों में कई अन्य लॉन्च को देखकर यह लगता है कि डुकाटी भारतीय प्रीमियम दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए जी जान से लगी हुई है।
विज्ञापन
इटालियन ब्रांड ने कुछ दिनों पहले भारत में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर XDiavel बाइक की टीजर तस्वीरें जारी की थी। अब बाइक की बिक्री शुरू कर दी गई है। इस नए लॉन्च और हाल के दिनों में कई अन्य लॉन्च को देखकर यह लगता है कि डुकाटी भारतीय प्रीमियम दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए जी जान से लगी हुई है।
विज्ञापन
इंजन और पावर
2021 Ducati XDiavel Dark edition
- फोटो : Ducati
दोनों बाइक्स में 1,262 cc का टेस्टास्ट्रेटा डीवीटी इंजन मिलता है। यह इंजन 9,500 rpm पर 158 bhp और 5,000 rpm पर 127 Nm जेनरेट करता है। इस इंजन में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
Ducati XDiavel दिखने में काफी हद तक Diavel 1260 से मिलती-जुलती है और दोनों बाइक्स में आसानी से अंतर कर पाना भी मुश्किल होगा। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलें अपने उद्देश्य के मामले में काफी भिन्न हैं। जहां Diavel 1260 एक मैक्सी नेकेड बाइक है, वहीं XDiavel एक मसल क्रूजर बाइक है। इसका मतलब यह है कि XDiavel ज्यादा आरामदेह एर्गोनॉमिक्स का वादा करता है जिसके साथ एक शानदार परफॉर्मेंस भी मिलता है।
Ducati XDiavel दिखने में काफी हद तक Diavel 1260 से मिलती-जुलती है और दोनों बाइक्स में आसानी से अंतर कर पाना भी मुश्किल होगा। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलें अपने उद्देश्य के मामले में काफी भिन्न हैं। जहां Diavel 1260 एक मैक्सी नेकेड बाइक है, वहीं XDiavel एक मसल क्रूजर बाइक है। इसका मतलब यह है कि XDiavel ज्यादा आरामदेह एर्गोनॉमिक्स का वादा करता है जिसके साथ एक शानदार परफॉर्मेंस भी मिलता है।
लुक और डिजाइन
2021 Ducati XDiavel
- फोटो : Ducati
XDiavel के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें उल्टे यू-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ हेक्सागोनल एलईडी हेडलैंप, एक मस्कुलर टैंक, एक शॉर्ट टेल और सिंगल पीस सैडल मिलता है। बाइक सवार को बैठने की सबसे उपयुक्त स्थिति खोजने में मदद करने के लिए एडजस्टेबल फुटपेग भी दिया गया है। डुकाटी XDiavel डार्क एडिशन को मैट ब्लैक कलर मिलता है जो मैकेनिकल कंपोनेंट्स, प्लेट्स और फिनिश तक भी फैला हुआ है। जबकि XDiavel Black Star एडिशन में रेड एक्सेंट और इंजन कवर के लिए लाल रंग के साथ एक स्पोर्टियर ग्रे और मैट ब्लैक स्कीम मिलता है।
फीचर्स
2021 Ducati XDiavel में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में 3.5-इंच TFT स्क्रीन, दो राइडिंग मोड, बॉश इनर्टियल मेजरमेंट यूनिट, कॉर्नरिंग ABS, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, डुकाटी पावर लॉन्च जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। ब्लैक स्टार एडिशन में डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम भी मिलता है जिसमें टेलीफोनी, म्यूजिक जैसी सुविधाओं के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
XDiavel Dark और XDiavel Black Star एडिशन के बीच मुख्य मैकेनिकल अंतर ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप को लेकर है। डार्क एडिशन में 50 mm इनवर्टेड फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है जिसमें ट्विन 320 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं जो ब्रेम्बो M4.32 कैलीपर्स द्वारा ग्रिप किए गए हैं। हालांकि, डुकाटी XDiavel ब्लैक स्टार वेरिएंट में DLC ट्रीटमेंट के साथ 50 mm इनवर्टेड फोर्क और ब्रेम्बो M50 कैलिपर्स द्वारा ग्रिप किए गए ट्विन 320 mm डिस्क ब्रेक हैं। इसके अलावा Black Star ट्रिम में हल्के फॉर्ज्ड रिम्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह XDiavel Dark ट्रिम की तुलना में 2 किलोग्राम हल्का भी है।