फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2020 kawasaki vulcan s bs6 launched kawasaki vulcan s bs6 price in india kawasaki vulcan s bs6 specifications kawasaki bikes kawasaki motorcycles kawasaki motors india

2020 Kawasaki Vulcan S BS6 भारत में लॉन्च, Royal Enfield और Harley Davidson की इन बाइक्स को देगी टक्कर, जानें कीमत

Sun, 30 Aug 2020 12:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 12:13 PM IST
सार

  • नई 2020 Kawasaki Vulcan S BS6 बाइक को एक नया लुक देने के लिए, इसे नए मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रोस्टोन कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। 
  • Kawasaki Vulcan S BS6 मोटरसाइकिल में एडजस्टेबल हैंडलबार और फुटपेग दिए गए हैं जिसे राइडर अपनी जरूरत के मुताबिक एडजस्ट कर सकता है। 

विज्ञापन
2020 kawasaki vulcan s bs6 launched kawasaki vulcan s bs6 price in india kawasaki vulcan s bs6 specifications kawasaki bikes kawasaki motorcycles kawasaki motors india
Kawasaki Vulcan S BS6 - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) ने भारत में अपने मिड-वेट क्रूजर बाइक Vulcan S (वल्कन एस) का 2020 BS6- कंप्लायंट एडिशन लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे BS4 मॉडल की तुलना में 30,000 रुपये अधिक महंगा बनाता है। BS4 मॉडल की कीमत 5.49 लाख रुपये थी। कंपनी ने बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

डिजाइन और लुक
Vulcan S के मॉडर्न क्रूजर स्टाइल को बरकरार रखा गया है। इस बाइक में पहले की तरह ही ओवल शेप के हेडलैंप, मूंगफली के आकार के ईंधन टैंक, स्प्लिट सीट और एक लंबा रियर फेंडर दिया गया है। हालांकि, 2020 Kawasaki Vulcan S BS6 बाइक को एक नया लुक देने के लिए, इसे नए मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रोस्टोन कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। यह हल्के रेड एक्सेंट के साथ काफी आकर्षक लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
न्यू 2020 Vulcan S बाइक में 649 cc का पैरलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500rpm पर 61 bhp का पावर और 6,600rpm पर 62.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा पहले की तरह ही बाइक का वजन (कर्ब वेट) 235 किलोग्राम है। मोटरसाइकिल की सीट हाइट 705mm है और इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 
विज्ञापन

सस्पेंशन
2020 Kawasaki Vulcan S BS6 मोटरसाइकिल में एडजस्टेबल हैंडलबार और फुटपेग दिए गए हैं जिसे राइडर अपनी जरूरत के मुताबिक एडजस्ट कर सकता है। बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। जबकि दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में कंपनी अलग-अलग सीट ऑप्शन भी ऑफर कर रही है। 

फीचर्स
बाइक में मिलने वाले फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे। जिसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पारंपरिक हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर्स और एक एलईडी टेल लैंप शामिल हैं। 

मुकाबला
डिस्प्लेसमेंट और स्टाइल के मामले में, Kawasaki Vulcan S BS6 का भारतीय बाजार में मुकाबला Royal Enfield Interceptor 650 (रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650) और Harley-Davidson Street 750 (हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750) से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed