फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   world famous astrologer bejan daruwala passes away facts about his life

श्रद्धांजलि: अंग्रेजी के प्रोफेसर से लेकर भविष्यवक्ता तक, कुछ ऐसा रहा बेजान दारूवाला का सफर

Sat, 30 May 2020 12:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
world famous astrologer bejan daruwala passes away facts about his life
मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला का 90 वर्ष की आयु में 29 मई को निधन हो गया

जाने-माने ज्योतिषाचार्य और अपने अलग अंदाज से भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर बेजान दारूवाला का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शुक्रवार, 29 मई को गांधीनगर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। अस्पताल के अनुसार उनकी मृत्यु कोरोना पॉजिटिव होने के कारण हुई। बेजान दारूवाला न सिर्फ देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे बल्कि अपनी सटीक भविष्यवाणियों के कारण पूरी दुनिया में उनका नाम था। बेजान दारूवाला की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई। उनके पास राजनेता, उद्योगपति, खेल की जानी-मानी हस्तियां और सिनेमा जगत के लोग उनसे ज्योतिषी सेवाएं लेते थे। विश्व प्रसिद्ध ऐस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला की ज्योतिष यात्रा और उनके जिंदगी से जुड़े कुछ यादगार लम्हों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन


1- बेजान दारूवाला का जन्म 11 जुलाई 1931 को एक पारसी के घर में हुआ था। बेजान दारूवाला ने अपनी शिक्षा अंग्रेजी में पीएचडी से पूरी की। इसके बाद अहमदाबाद में अंग्रेजी के प्रोफेसर के तौर पर छात्रों को पढ़ाया था।
विज्ञापन


2- पारसी समुदाय से संबंध होने के बावजूद वे भगवान गणेश के परम भक्त थे। उन्हें वैदिक ज्योतिष और पश्चिमी ज्योतिष विद्या दोनों में बराबर महारत हासिल थी। इसके अलावा वे टैरो रीडिंग और हस्तरेखा शास्त्र में भी अच्छे जानकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- बेजान दारूवाला की रुचि न सिर्फ ज्योतिष में थी बल्कि उन्हें कविता, लेखन और कार्टूंस भी थी।

Bejan Daruwalla Death: दुनिया को अलविदा कह गए बेजन दारूवाला, 90 की उम्र में हुआ निधन

4- बेजान दारूवाला की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि न सिर्फ उनसे बड़े-बड़े राजनेता और सितारे उनका आशीर्वाद लेना के लिए उत्साहित रहते थे, बल्कि एक बार तो बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा ने भी एक बार उनसे अपने सिर पर हाथ रखने को कहा था। 

5- बेजान दारूवाला के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम नस्तूर दारूवाला है जबकि दूसरा बेटा चिराग है जिन्होंने उसको गोद लिया है। बेजन दारुवाला का पूरा परिवार ज्योतिष विद्या के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।  
Bejan Daruwalla Death: ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की थी सटीक भविष्यवाणी


6- बेजान दारूवाला जब भी किसी के बारे में भविष्यवाणी करते थे उनका तरीका बिल्कुल भी अलग तरह का होता था। वे सबसे पहले उस व्यक्ति को देखते थे फिर उन्हें उससे एक ऊर्जा मिलती थी। इसके बाद समय का ध्यान लगाकर देखते हैं कि दिन कैसा है अच्छा, बुरा या उदासीन। फिर मन में गणना करने के बाद भगवान गणेश का नाम लेकर भविष्यवाणी करते थे।

7- बेजान दारूवाला की कई भविष्यवाणियां एकदम सही साबित हुई थी जिसकी वजह से उन्हें इतनी ख्याति प्राप्ति हुई। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपपेयी, मोरार जी देसाई, मनमोहन सिंह और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में थी। 

8- इसके आलावा संजय गांधी की दुर्घटना में मृत्यु, इंदिरा गांधी की हत्या, करगिल युद्ध और गुजरात में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में इनकी भविष्यवाणियां एकदम सही साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed