{"_id":"5ed120eb8ebc3e90240f848e","slug":"famous-astrologer-bejan-daruwalla-passed-away-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bejan Daruwalla Death: ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की थी सटीक भविष्यवाणी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Bejan Daruwalla Death: ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की थी सटीक भविष्यवाणी
Fri, 29 May 2020 08:21 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 29 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bejan Daruwalla Death: बेजान दारूवाला भगवान गणेश के अनन्य भक्त थे।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बेजान दारूवाला का शुक्रवार, 29 मई को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले हफ्ते से सांस लेने में तकलीफ के चलते उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन थे बेजान दारूवाला
बेजान दारूवाला का जन्म 11 जुलाई 1931 को एक पारसी समुदाय में हुआ था। पारसी धर्म में जन्म लेने के बावजूद उनकी हिंदू धर्म में गहरी आस्था थी। बेजान दारूवाला भगवान गणेश के अनन्य भक्त थे। बेजान दारूवाला की भविष्यवाणियां काफी सटीक होती थी। उन्हें अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में काफी पहचान मिली। बेजान दारूवाला वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष सिद्धांत दोनों को जानकार थे। वे आई-चिंग, टैरोट, अंकशास्त्र, काबाला और हस्त रेखा शास्त्र के सिद्धांतो को मिलाकर सयुंक्त भविष्यवाणी करने के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
बेजान दारूवाला की भविष्यवाणियां
बेजान दारूवाला ने अपनी सटीक भविष्यवाणी के चलते काफी नाम कमाया। उन्होंने कई राजनीतिक भविष्यवाणियां की थी जिसके चलते उन्हें शोहरत प्राप्त हुई। बेजान दारूवाला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में प्रधानमंत्री बनने के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। जो सही साबित हुई। बेजान दारूवाला ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में भविष्यवाणी की थी। यही नहीं उन्होंने संजय गांधी के दुर्घटना में मृत्यु के बारे में भविष्यवाणी की थी। बेजान दारूवाला की ज्योतिष संबंधी सेवाएं जाने-माने सितारे और राजनेता समय-समय पर लेते रहे।
करगिल युद्ध और गुजरात भूकंप की भविष्यवाणियां
बेजान दारूवाला ने करगिल युद्ध और गुजरात में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में भविष्यवाणियां की थी। इसके आलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पीएम बनने के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने चुनाव से पहले ही बता दिया था कि साल 2004 में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे।