फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Venus Vakri 2020 know about venus planate in Astrology and impact

शुक्र ग्रह के मार्गी होने से महामारी के खात्मे की तरफ दिख रहे हैं संकेत

Sat, 27 Jun 2020 04:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Venus Vakri 2020 know about venus planate in Astrology and impact
बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत एवं मीन राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं।
सुख, वैभव, समृद्धि, ऐश्वर्य और औषधि के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह शुक्रवार, 26 जून को तड़के वक्री से मार्गी हो गए। फलित ज्योतिष में शुक्र संतान सुख, विलिसिता, मकान-वाहन का सुख, तेज, सौंदर्य, दांपत्य, प्रेम सम्बन्ध, सुगंधित वस्तुओं, गुप्तरोगों, ब्रह्मचर्य एवं उत्तम चरित्र आदि के कारक हैं इसीलिए इनके मार्गी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत एवं मीन राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं। चार प्रमुख ग्रहों में से एक शुक्र के वक्री से मार्गी होने पर देश-दुनिया में फैली महामारी पर काबू होने की स्थिति बन रही है। इसे अलावा शुक्र के अभी तक वक्री रहने से जो बिजनेस के लिहाज से काम धंधे चौपट हो गए थे वह फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के संकेत है। वहीं आगमी 13 सितंबर को गुरु ग्रह मार्गी हो जाएगा और शुक्र के मिथुन राशि में पहुंचने से देश दुनिया में फैली हुई मंदी के दूर होने का प्रबल संकेत मिल रहेंगे।
विज्ञापन


अगले महीने शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कई ग्रहों के वक्री योग का अंत भी हो जाएगा तब सिर्फ बुध, गुरु, शनि और राहु-केतु ही वक्री चाल में होंगे। इस कारण से सितंबर में कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। शुक्र के मार्गी होने का शुभ फल प्राप्त होगा और लोगों की परेशानियों में धीरे-धीरे कमी आना शुरू होगी। इसी के साथ महामारी के प्रकोप के खात्मे के लिए कोई नई दवा बाजार में जल्द आ जाए।
विज्ञापन


शुक्र के मार्गी होने से महिलाओं के स्वभाव और उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। शुक्र के अपनी उच्च राशि वृष में आने से काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। वृषभ राशि के बाद जब शुक्र मिथुन और तुला राशि में भ्रमण करेगा तब व्यापार में थमी मंदी काफी हद तक दूर हो सकती है। वर्तमान में शुक्र वृष राशि में है इस ग्रह के चंद्रमा के नक्षत्र में होने से महिलाओं और युवाओं की परेशानियों में भी लगातार कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्र के मार्गी का राशियों पर प्रभाव

1- मेष राशि-  मान सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शुक्र की शुभता के प्रभावस्वरूप आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।

2-  वृषभ राशि- नए कार्य या व्यापार का आरंभ करने के लिए समय अति अनुकूल है।

3- मिथुन राशि- विलासिता पर अधिक खर्च होगा जिसके कारण आप आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

4- कर्क राशि- रुके हुए कार्य संपन्न होंगे परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

5- सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल।

6- कन्या राशि- किसी भी नए कार्य के शुभारंभ की दृष्टि से भी समय अनुकूल।

7- तुला राशि- अचानक कहीं से  धन प्राप्ति के योग तो हैं ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।

8- वृश्चिक राशि- शुक्र का मार्गी होना आपके लिए भी शुभ रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा।

9- धनु राशि- गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।

10- मकर राशि-  आपके आय के साधन बढ़ेंगे इसके अलावा किसी को दिया गया धन वापस मिलेगा।

11- कुंभ राशि- किसी भी नए तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहतर।

12- मीन राशि- कामयाबी की दृष्टि से हाथ में आया अवसर भी निकल सकता है।

शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है 
  • ॐ शुं शुक्राय नम:। 
  • ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् 
  • कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें।
  • दान देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed