फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   You will get success by putting a picture of seven running horses on the wall

दीवार पर सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से मिलेगी सफलता चमकेगी किस्मत

Thu, 04 Jun 2020 07:25 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 04 Jun 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
You will get success by putting a picture of seven running horses on the wall
horse photo

वास्तु के हिसाब से दीवार पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से समृद्धि आती है। लेकिन इसको लगाते समय दिशा का ध्यान रखना आवश्यक होता है। घोड़ों की तस्वीर को घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लगाया जा सकता है। सात अंक को भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सात फेरे, सप्त ऋषि, इंद्र धनुष आदि में भी सात अंक होता है।

विज्ञापन
  • कभी भी एक घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए यह नुकसान देह हो सकता है।
  • दौड़ते हुए घोड़ों को प्रगति का प्रतीक माना गया है, घोड़ों की तस्वीर लगाने से हमारे कार्य में प्रगति आती है। व्यापार में लाभ मिलता है।
  • विज्ञापन
  • कार्य स्थल पर घोड़ों की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए। कार्यस्थल पर तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं, या अपने ऑफिस की बनावट के हिसाब से किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से लगाएं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जो व्यक्ति रोजाना दौड़ते हुए घोड़ों का तस्वीर देखता है उस व्यक्ति की कार्य क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और काम में गति आती है। घोड़ों को समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
  •  जिस तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए हो वह चित्र नहीं लगाना चाहिए तस्वीर हमेशा साफ होनी चाहिए उस पर धूल नहीं होनी चाहिए। न ही तस्वीर टूटी हुई होनी चाहिए।
  • घोड़ों की तस्वीर अगर घर में लगानी है तो पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है घर में मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं। आप अपने घर की बनावट के अनुसार वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से भी लगा सकते हैं।
  •  घोड़ों का तस्वीर को लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़े प्रसन्न दिखाई दे रहे हों, वे आक्रोशित नहीं होने चाहिए। न ही घोड़े किसी रथ को खींचते हुए होने चाहिए।
  • सफेद घोड़ों को ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है जिन घरों में सात घोड़ों की तस्वीर लगी होती है वहां धन संबंधी उतार-चढ़ाव कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed