फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   What should be the shape of the house according to Vastu?

Vastu Tips For House: कैसा होना चाहिए आपके घर का आकार, जानें क्या कहता है वास्तु-शास्त्र

Fri, 26 Apr 2024 01:09 PM IST
मेघा कुमारी शैली प्रकाश,वास्तु एक्सपर्ट, नई दिल्ली
शैली प्रकाश,वास्तु एक्सपर्ट, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:09 PM IST
सार

वास्तु जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार घर का निर्माण जीवन में सुख और समृद्धि की कुंजी है। घर की दिशा और उसका आकार कैसा हो इसके लिए जरूरी है कि शुभ वास्तु के अनुसार घर को आकार दिया जाए।  

विज्ञापन
What should be the shape of the house according to Vastu?
vastu tips for home - फोटो : istock

विस्तार

Vastu Tips for Home : वास्तु जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार घर का निर्माण जीवन में सुख और समृद्धि की कुंजी है। घर की दिशा और उसका आकार कैसा हो इसके लिए जरूरी है कि शुभ वास्तु के अनुसार घर को आकार दिया जाए।  दरअसल, घर की दिशा, घर में रखी वस्तु और घर के आकार और स्थान से तय होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि घर में रहने वाले जातकों को दिशाओं का ज्ञान होगा, लेकिन यह कम लोग ही जानते होंगे कि, घर का आकार कैसा होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आकार का भी हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

घर का आकार कैसा नहीं होना चाहिए?

  • कछुए के आकार वाला घर पीड़ादायक है।
  • कुंभ के आकार का घर कुष्ठ रोग प्रदायक है। 
  • किसी भी तरह के त्रिकोण या त्रिभुज के घर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे मकान में रहने वालों को राजभय रहता है।
  • बेडौल किस्म का घर भी हानि देता है। जैसे प्लाट की साइज कैसी भी हो लेकिन आगे से चौड़ा और पीछे से कम साइज का बना लिया है या इसके विपरीत बनाया है तो यह सही नहीं होता है।
  • आधे प्लस या पूर्ण प्लस के आकार का घर भी सही नहीं माना जाता है।
  • एल टाइप का घर भी शुभ नहीं माना जाता है।
  • शेर मुखी मकान अच्छा नहीं माना गया है।


घर का आकार कैसा होना चाहिए?

  •  गौमुखी मकान या प्लाट शुभ माना गया है।
  • चौकोर और आयताकार के आकार का घर उत्तम माना गया है।
  •  चौकार मकान की चौड़ाई यदि 20 फीट है तो लंबाई 21 फीट से ज्यादा न हो।
  • आयताकार में चौड़ाई यदि 20 फीट है तो लंबाई 40 से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आयताकार मकान में चौड़ाई की दोगुनी से अधिक लंबाई नहीं होनी चाहिए।
  • यदि आपका प्लाट वर्गाकार है, तब उसमें आगे की जगह छोड़ते हुए पीछे की तरफ मकान बनाना चाहिए। 
  • आयताकार प्लाट है तो उसमें मकान आगे ही बनाना चाहिए।
  • यदि आपका टेपरिंग प्लाट है, तब भी उसमें आयताकार प्लॉट की तरह ही मकान बनाएं तथा बिलकुल पीछे दोनों कोनों पर एक-एक तेज लाइट लगाएं।


मकान के बाहर भीतर के कोने का परिणाम:-

  • 8 कोने के मकान लंबी बीमारी, मुसीबत और मृत्यु को दर्शाता है।
  • 18 कोने का मकान है तो धन की हानि होगी और विवाह होने में देरी होगी या विवाह ही नहीं होगा। 
  • 18 कोने के मकान में विवाह हो जाए तो विधुर-विधवा होने के योग बनते हैं। 
  • 3 और 13 कोने वाला मकान साजिश में बर्बादी के परिणाम देता है। 
  •  5 कोने वाला मकान संतान की बर्बादी को दर्शाता।
  • नुक्कड़ या 3 तरफ से खुला मकान भी ठीक नहीं होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed