Vastu Upay About Salt: साबुत नमक का यह उपाय दूर करेगा आर्थिक संकट, धन की समस्या से मिलेगा छुटकारा
वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष के कारण पैसा हाथ में नहीं टिकता और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो साबुत नमक के कुछ उपाय आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकते हैं।
विस्तार
Vastu Upay Totaka About Salt: धन कमाना हर किसी का सपना होता है। लोग धन कमाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। हालांकि, कई बार मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिल पाता और इसकी वजह से लोग निराश हो जाते हैं। इसके पीछे सबसे प्रमुख कारण है वास्तु दोष। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष के कारण पैसा हाथ में नहीं टिकता और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो साबुत नमक के कुछ उपाय आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि साबुत नमक से जुड़े कुछ उपाय।
साबुत नामक से जुड़े उपाय
- एक कांच की कटोरी लें और उसमें साबुत नमक रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे धन की कमी दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
- वास्तु दोष से मुक्ति चाहते हैं तो कांच की एक कटोरी में साबुत नमक बाथरूम में रख दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होगी और घर में खुशियां ही खुशियां होंगी। मगर ध्यान रहे कि नमक की कटोरी किसी ऐसे स्थान पर रखी जाए जहां किसी का हाथ न लगे और इसके साथ ही कटोरी में नमक बदला जा सके।
- दाम्पत्य जीवन की बात करें घर में गृह क्लेश से निपटने के लिए एक कटोरी में साबुत नमक लेकर रखें और इस नमक को 15 दिनों में बदलते रहे। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।
- इसके साथ ही घर में सेंधा नमक का पोंछा लगाने से भी नकारात्मकता दूर होती है।
Purnima Tithi in 2023 List: आने वाले साल 2023 में कब-कब है पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना मिलेगा अशुभ फल
Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
Mulank 4 Numerology 2023:4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल
Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल
Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें उनका वार्षिक राशिफल