विवाह एक ऐसा बंधन होता जिसके बाद दो लोग जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ जुड़ जाते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और नोक-झोंक का रिश्ता होता है। इनका रिश्ता जितना मजबूत होता है उतना ही नाजुक भी होता है। कहा जाता है कि पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक से प्रेम और भी बढ़ता है व रिश्ता मजबूत होता है लेकिन यह नोक-झोंक यदि सकारात्मक रहे तभी तक सही रहता है। यदि पति-पत्नी के बीच की तकरार बढ़ने लगे तो रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं, जिससे दांपत्य जीवन में कड़वाहट घुलने लगती है। यह कड़वाहट न केवल पति-पत्नी के जीवन को प्रभावित करती है बल्कि इससे दोनों परिवारों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए पति-पत्नी के बीच रिश्तें को समय रहते ही सुधार लेना जरुरी होता है। कई बार दांपत्य जीवन की झगड़े का कारण केवल आपसी ताल-मेल की कमी नहीं होती है बल्कि इसका कारण नकारात्मकता भी हो सकती है। वास्तु कहता है यदि आपके वैवाहिक जीवन में झगड़े बढ़ने लगे तो आपको अपने शयनकक्ष में रखी वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताया गया है, जिनके शयनकक्ष में रखे होने से आपके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए इन चीजों को तुरंत अपने शयनकक्ष से निकाल देना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
पति-पत्नी में हर बात पर झगड़े के पीछे ये हो सकता है कारण, शयन कक्ष से तुरंत निकाल दें ये चीजें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन