फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Money Tips For Locker To Attract Money Dhan Prapti Ke Upay In Hindi

Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे तिजोरी तो खूब आएगा पैसा, जानिए वास्तु शास्त्र के नियम

Sun, 28 Apr 2024 11:04 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Apr 2024 11:04 AM IST
सार

तिजोरी पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपकी तिजोरी की दिशा सही और शुभ हो।

विज्ञापन
Vastu Tips Money Tips For Locker To Attract Money Dhan Prapti Ke Upay In Hindi
vastu tips: उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा में माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips:  जीवन में हर किसी व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके घर में कभी भी धन की कमी न रहे और परिवार अच्छी तरह से चलता रहे। इसलिए लोग खूब मेहनत करके धन इकठ्ठा करते हैं और चाहते हैं कि कमाए हुए धन की दिन दोगुनी रात चौगुनी बरकत हो। लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार धन रखने की भी एक दिशा होती है ,जहां पर रखने से पैसों, जेवरात आदि बहुमूल्य वस्तुओं में बरकत होती है। इसके विपरीत कुछ लोगों के द्वारा कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उनके धन की तिजोरी हमेशा खाली रहती है। घर में रखा कैश बॉक्स या फिर तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे, इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गये हैं। तिजोरी पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपकी तिजोरी की दिशा सही और शुभ हो।

विज्ञापन


दिशा का रखें ध्यान
सर्वप्रथम तिजोरी के लिए सही दिशा का होना बहुत जरूरी होता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा में माना गया है। इस दिशा से धन का आगमन होता है। इसलिए धन संबंधी काम करने के लिए यह दिशा बेहतर मानी गई है। यही कारण है कि तिजोरी उत्तर दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप तिजोरी इस प्रकार रखें कि उसका मुंह उत्तर की ओर ही खुले। उत्तर दिशा की ओर तिजोरी या अलमारी का मुंह खुलने से धन-दौलत और आभूषणों का आगमन होता है।
विज्ञापन


May Month Festivals: मई माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर प्रदोष व्रत तक जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी-गणेश और कुबेर का चित्र
तिजोरी के अंदर मां लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर जरूर रखें। कुबेर का चित्र भी रख सकते हैं। ऐसा करने से इनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।    

खाली ना रखें तिजोरी
अगर तिजोरी में रखने के लिए धन या जेवरात नहीं भी हो तो भी तिजोरी कभी खाली नहीं रखनी चाहिए, आप इसमें कुछ सिक्के रख दें। क्योंकि वास्तु के अनुसार खाली तिजोरी कभी शुभ नहीं होती।

सफाई का रखें ध्यान
जिस अलमारी में आपकी तिजोरी बनी हुई है उसे कभी भी गन्दी और बिखरी हुई न रखें। वास्तु की मान्यता है कि तिजोरी में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास होता है। इसलिए अगर आप तिजोरी से पैसा या जेवर निकालें तो इस दौरान जूते-चप्पल ना पहनें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इस दौरान आपके हाथ भी साफ हो।


इन बातों का भी रखें ध्यान
- तिजोरी का मुंह कभी भी दक्षिण दिशा में ना खुले। क्योंकि यह दिशा यम देवता की होती है और इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे तिजोरी में धन की कमी बनी रहती है।
- तिजोरी का मुंह दक्षिण के साथ ही पश्चिम दिशा की ओर भी नहीं खुलना चाहिए। यह दिशा वरुण देव की होती है। इस दिशा में तिजोरी रखने से धन पानी की तरह व्यय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed