फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   May Month Festivals 2024 know Vrat Tyohar date in hindi

May Month Festivals: मई माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर प्रदोष व्रत तक जानें सबकुछ

Wed, 24 Apr 2024 12:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 24 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

May 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। हर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं। वहीं कुछ दिनों में मई माह की शुरुआत होने वाली हैं। 

विज्ञापन
May Month Festivals 2024 know Vrat Tyohar date in hindi
May Month Festivals - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

May 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। हर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं। वहीं कुछ दिनों में मई माह की शुरुआत होने वाली हैं। अप्रैल के महीने में नवरात्रि और रामनवमी से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए गए हैं। ऐसे में मई माह में पड़ने वाले व्रत व त्योहारों के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मई माह पूर्ण रूप से गर्मी का होता है। इस दौरान तापमान शिखर पर होता है।

विज्ञापन


धार्मिक दृष्टि से ये माह बेहद शुभ होता है। इस माह में परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति और रोहिणी व्रत जैसे पर्व मनाए जाते हैं। इसके अलावा सुख-समृद्धि की मनोकामना पूर्ति के लिए इस माह में भी प्रदोष व्रत रखा जाता है। इसी कड़ी में आइए इस माह में मनाए जाने वाले सभी तीज-त्योहारों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

मई 2024 व्रत-त्योहार सूची

01 मई 2024, बुधवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

04 मई 2024, शनिवार- वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती

06 मई 2024, सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत

08 मई 2024, बुधवार- वैशाख अमावस्या व्रत

10 मई 2024, शुक्रवार- परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत

11 मई 2024, शनिवार- विनायक चतुर्थी व्रत

12 मई 2024, रविवार- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस

13 मई 2024, सोमवार- स्कंद षष्ठी व्रत

14 मई 2024, मंगलवार- गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति

15 मई 2024, बुधवार- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती

16 मई 2024, बृहस्पतिवार- सीता नवमी

19 मई 2024, रविवार- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी

20 मई 2024, सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत

21 मई 2024, मंगलवार- नरसिंह जयंती

23 मई 2024, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत

24 मई 2024, शुक्रवार- नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ

26 मई 2024, रविवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत

30 मई 2024, गुरुवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी


मासिक शिवरात्रि व्रत
6 मई 2024 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान वैशाख माह रहेगा, इसलिए इस शिवरात्रि को वैशाख मासिक शिवरात्रि कह सकते हैं।

अक्षय तृतीया 2024
अक्षय तृतीया का पर्व हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा। अक्षय का अर्थ होता है, जिसका कभी क्षय न हो। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है, इसका मतलब यानी की इस तिथि पर किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त का विचार नहीं करना पड़ता है।

सीता नवमी 2024
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता सीता प्रकट हुई थीं। इसके अलावा यदि इस दिन सीता माता की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा
हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा मनाई जाती है। ऐसे में 23 मई को वैशाख पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा तिथि को हुआ था। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed