{"_id":"5b28d8304f1c1bb0318b799b","slug":"vastu-tips-keep-shani-plant-at-your-home-get-blessings-of-shani","type":"story","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: घर में लगाएं धन समृद्धि का यह पौधा, दूर होगी दरिद्रता ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: घर में लगाएं धन समृद्धि का यह पौधा, दूर होगी दरिद्रता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष स्थान होता है। घर पर पवित्र पौधा लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शमी ऐसे ही एक पौधा है जिसको घर पर लगाने से धन-संपदा तो बढ़ती ही है साथ ही शनि देव की भी कृपा मिलती है। ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। इसलिए जब शनि की महादशा आती है तो बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
-पीपल और शमी दो ऐसे वृक्ष हैं जिन पर शनि का प्रभाव होता है। इन दोनों की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
-बोनसाई का पौधा उन्नति के रास्ते में अवरोध पैदा करता है इसलिए बोनसाई को कभी भी घर पर नहीं लगाना चाहिए। बोनसाई की जगह घर पर शमी का पौधा लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन
-वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर नियमित शनि के पौधे की पूजा की जाए और सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो शनि दोष और वास्तु दोष दूर होता है।
- शनि का पौधा घर पर लगाने से घर से नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है और टोने -टोटके के कारण प्रगति में आने वाले अवरोध को शमी नाश करता है।