फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Happy Family For Positive Energy And Avoid Negative Energy In House

Vastu Tips: परिवार में रहेगा प्यार और नहीं होगी आर्थिक तंगी, अपनाएं वास्तु के ये नियम

Sat, 22 Jun 2024 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 12:11 PM IST
सार

पंचतत्वों के संतुलन और सकारात्मक वस्तुओं से घर में खुशहाली बनी रहती है वहीं इनके असंतुलित होने से अनेक तरह की परेशानियां आ सकती हैं ,इसलिए वास्तु में हर चीज को रखने के लिए जगह निर्धारित की गई है।
 

विज्ञापन
Vastu Tips Happy Family For Positive Energy And Avoid Negative Energy In House
Vastu Tips For Home: वास्तु में पूर्व से दक्षिण एवं उत्तर से पश्चिम के दो क्षेत्र रजस ऊर्जा से संपन्न होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips :  वास्तु नियमों के अनुसार आपके घर में रखी हुई हर एक चीज सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा देती है और किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व भी करती है। पंचतत्वों के संतुलन और सकारात्मक वस्तुओं से घर में खुशहाली बनी रहती है वहीं इनके असंतुलित होने से अनेक तरह की परेशानियां आ सकती हैं ,इसलिए वास्तु में हर चीज को रखने के लिए जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


ऐसा करें ,परिवार में रहेगा प्यार
पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं,लगातार जीवन में तनाव बना रहता है तो हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।आपसी प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ होना चाहिए, पीठ होने से उनका नेगेटिव प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है।शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए,सोते समय शीशे को ढक दें।
विज्ञापन

नहीं रहेगी आर्थिक तंगी
अपने जीवन में अधिक धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर और दक्षिण दिशा क्षेत्र में लाल घोड़े के जोड़े को रखें। यह आपके चुने हुए करियर में विकास और व्यापार में सफलता की संभावना को बढ़ाता है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको लगता है कि हमारे हाथ में धन नहीं रुकता तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र से नीला रंग हटाने की ज़रुरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी और गुलाबी रंगों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mirror Vastu: घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

नहीं पड़ेंगे बीमार
घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती, जिससे आप बीमार नहीं पड़ते। मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए घर में बनी हुई क्यारियों या गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।

सही ले पाएंगे निर्णंय
कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सही है और क्या गलत, उस स्थिति से निपटने के लिए घर या कार्यालय में अपने लक्ष्य की ओर चलते  हुए ऊंट की तस्वीर या इसकी प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की सहनशीलता को भी बढ़ाता है जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है। इसी प्रकार मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा का दिशा क्षेत्र उत्तर-पूर्व में पूजा करने से आपको हमेशा परमात्मा का मार्गदर्शन मिलता रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed