फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Ganesh Murti on home door vastu tips in hindi

Vastu Tips: क्या आप भी घर के मुख्य द्वार पर लगा रहें है गणेश प्रतिमा? जान लें ये नियम, वरना हो सकती है परेशानी

Fri, 28 Jun 2024 07:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 07:34 AM IST
सार

Mukhya Dwar Ke Vastu Tips: आपने अक्सर लोगों को गणपति जी की मूर्ति या तस्वीर मुख्य दरवाजों पर लगाते देखा होगा। वास्तु के अनुसार यह शुभ माना गया है, लेकिन दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने के भी नियम है, जिनका सभी को पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips Ganesh Murti on home door vastu tips in hindi
गणेश प्रतिमा स्थापना के वस्तु नियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ganesh Murti Vastu Tips: श्री गणेश सभी देवताओं में  प्रथम पूजनीय माने जाते हैं। यही वजह है कि हर कार्य में सबसे पहले उनकी आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि विघ्नहर्ता गणेश जिससे भी प्रसन्न होते हैं उनके जीवन में कभी भी कोई समस्या नहीं आती। आपने अक्सर लोगों को गणपति जी की मूर्ति या तस्वीर मुख्य दरवाजों पर लगाते देखा होगा। वास्तु के अनुसार यह शुभ माना गया है, लेकिन दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने के भी नियम है, जिनका सभी को पालन करना चाहिए। चलिए जानते है विस्तार से- 

विज्ञापन


मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा की दिशा
वास्तु में दिशा का बहुत महत्व है। ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति जी की प्रतिमा लगाने की दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपके घर के मुख्य दरवाजे का मुंह उत्तर या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। लेकिन अगर आपका मुख्य दरवाजे का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा में है तो वहां गणेश प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। 
विज्ञापन


Vastu Dosh: इन 5 वजहों से नहीं टिकता घर में पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे लगाएं गणेश जी की प्रतिमा? 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगा रहे हैं तो अंदर भी उनकी स्थापना करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रतिमा का मुख अंदर की तरफ होना चाहिए। इसके लिए पश्चिम उत्तर और पूर्वोत्तर दिशा ही सबसे बेहतर मानी गई हैं। 

दरवाजे पर किस रंग के गणेश जी हो? 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार की तरक्की चाहते हैं तो  सिंदूरी अथवा सफ़ेद रंग के गणेश जी विराजित करने चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 


गणेश जी की सूंड 
घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से पहले भगवान की सूंड की दिशा अवश्य देखें। इस स्थिति में गणपति बप्पा की सूंड बायीं तरफ मुड़ी होनी चाहिए। दाईं तरफ मुड़ने वाली सूंड घर के अंदर शुभ है, लेकिन घर के मुख्य दरवाजे पर बायीं तरफ सूंड ही शुभ रहती है। 

गणेश जी की मुद्रा
वस्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए। घर के दरवाजे के बाहर खड़ी हुई मुद्रा वाली गणेश प्रतिमा लगाना शुभ फल नहीं देता हैं। हालांकि आप खड़ी हुई मुद्रा में गणेश प्रतिमा अपने ऑफिस या अपने कार्यस्थल के लिए रख सकते हैं। 

FengShui Tips: दफ्तर में अपनी कार्यशैली में चाहते हैं सुधार, तो गलती से भी न करें ये कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed