फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Wealth and Success Follow these Simple Remedies to Bring Prosperity and Growth

Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय जो दिलाते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि

Mon, 03 Nov 2025 01:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Nov 2025 01:32 PM IST
सार

Vastu Tips: घर, दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कई तरह के बहुत ही सरल वास्तु नियम बताए गए हैं। आइइ जानते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि के लिए कौन-कौन से वास्तु के उपाय कारगर साबित होते हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips for Wealth and Success Follow these Simple Remedies to Bring Prosperity and Growth
Vastu Tips For Money - फोटो : amar ujala

विस्तार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का नियंत्रित करने के लिए कई तरह के नियम बताए गय हैं, अगर इन नियमों का पालन सही तरीके किया जाता है तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जब हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता हासिल होती है। इस कारण से घर, दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कई तरह के बहुत ही सरल वास्तु नियम बताए गए हैं। आइइ जानते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि के लिए कौन-कौन से वास्तु के उपाय कारगर साबित होते हैं। 
विज्ञापन


- वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगना चाहिए। इसे बहुत की अपशगुन माना जाता है। बेड के बिल्कुल सीध में आइना लगाना वास्तु सम्मत नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव होता है। अगर आपके बेडरूम में कोई आइना लगा हुआ तो उसे फौरन ही हटा देना चाहिए या फिर आइने को पर्दे से ढ़क देना चाहिए। 
विज्ञापन


- वास्तु के अनुसार, कुछ खास दिन और खास मौके पर कर्ज लेने से बचना चाहिए। रविवार, मंगलवार को, संक्रांति के दिन, वृद्धि योग और हस्त नक्षत्र में बैंक से भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस व्यक्ति हमेशा कर्ज के जाल में फंसा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर किसी कारणवश या मजबूरी में कर्ज लेना पड़े तो बुधवार के दिन कर्ज लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने कर्ज लिया है तो पैसे को मंगलवार के दिन ही लौटाएं।

Bathroom Vastu Tips: वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए आपके घर का बाथरूम ? सकारात्मक ऊर्जा के लिए ऐसे करें डिजाइन

- घर पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए और सुख-समृद्धि के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर तीन चीनी सिक्को को लाल रंग के फीते में बांध कर दरवाजे पर लटका देना चाहिए। इससे घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर से दरिद्रता दूर होती है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कमरें एक के बाद एक सीधी लाइन में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए, दरअसल इससे शुभ ऊर्जा जल्दी बाहर निकल जाता है और घर में लड़ाई-झगड़ों के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Vastu Tips: घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आजमाएं आसान वास्तु और डेकोर टिप्स

- वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भागने के लिए हप्ते में कम से दो से तीन बार पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर, दुकान और प्रतिष्ठान से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने में मदद होती है। 

- जो लोग नौकरीपेशा हैं ऐसे में उनको कभी ऑफिस में दरवाजे की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। इससे कार्यालय में शत्रुओं और विरोधियों की संख्या में इजाफा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दफ्तर में हमेशा ही इस तरह से बैठना चाहिए कि दरवाजा हमेशा आंखों के सामने हो। इससे तरक्की और वेतन में वृद्धि के योग बनते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed