फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for tulsi and money plant bring good luck and prosperity in hindi disprj

Vastu Tips: खुशियों से घर भर देते हैं ये चमत्कारिक पौधे, पैसों से भर जाती है तिजोरी

Fri, 02 Aug 2024 06:29 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 02 Aug 2024 06:29 AM IST
सार

कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो हमारे आस पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, और वे पौधे घर के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। आइए आज के इस लेख में दो ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जिसे हर व्यक्ति को अपने घर पर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for tulsi and money plant bring good luck and prosperity in hindi disprj
rupees new - फोटो : istock

विस्तार

Home Vastu Tips: आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान है। हिंदू धर्म में पेड़ और पौधे लगाने का बहुत महत्व होता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, और वे पौधे घर के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। घरों में पौधे लगाना इसलिए भी शुभ माना जाता है कि क्योंकि पौधे हमारे आसपास ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। वैसे तो घर में लगाने के लिए बहुत से पौधे होते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में सकारात्मकता का संचार करते हैं, साथ ही धन-धान्य में वृद्धि करते हैं। खास बात ये है कि इन दोनों पौधों को बहुत आसानी से बाजार से खरीदा जा सकता है और साथ ही इसके रखरखाव भी बहुत आसान होता है। आइए आज के इस लेख में दो ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जिसे हर व्यक्ति को अपने घर पर लगाना चाहिए।

विज्ञापन

vastu tips for tulsi and money plant bring good luck and prosperity in hindi disprj
मनी प्लांट - फोटो : freepik

मनी प्लांट का पौधा
शास्त्रों में मनी प्लांट को धन का देवता माना गया है। इसे घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार इसे घर में लगाने से माता लक्ष्मी बहुत मेहरबान रहती हैं। इसे पानी में भी उगाया जा सकता है। मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देना चाहिए और इसकी पत्तियों को साफ रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: विवाह में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये एक पौधा, जल्द ही बनेंगे विवाह के योग

विज्ञापन
विज्ञापन

vastu tips for tulsi and money plant bring good luck and prosperity in hindi disprj
Tulsi Ke Upay For Money - फोटो : istock

तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधों में से एक है। इसे मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके पत्ते औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। घर में इस पौधे को रखने का एक फायदा ये भी होता है कि इसका उपयोग कई बीमारियों में जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि में किया जाता है। तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध करता है। तुलसी के पौधे को रोजाना जल चढ़ाना चाहिए और इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed