फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: विवाह में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये एक पौधा, जल्द ही बनेंगे विवाह के योग

Wed, 31 Jul 2024 02:56 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 02:56 PM IST
सार

पियोनिया का फूल न केवल खूबसूरत होता है बल्कि वास्तु शास्त्र में इसके कई तरह के लाभ का भी जिक्र है। वास्तु में जिन लोगों की शादी नहीं हो रही होती है उन्हें यह पौधा लगाने का सुझाव दिया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

विज्ञापन
vastu tips plant peonia flowers at home for early marriage in hindi
पियोनिया का फूल - फोटो : iStock

क्या आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है? क्या आपको लगता है कि आपके जीवन में सुख-शांति नहीं है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको आज एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाकर आप इसका समाधान पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पौधे हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं। इनमें से एक पौधा है पियोनिया। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए वास्तु में बताए गए नियम बहुत कारगर साबित होते हैं। पियोनिया को "फूलों की रानी" कहा जाता है। यह फूल न केवल खूबसूरत होता है बल्कि वास्तु शास्त्र में इसके कई तरह के लाभ का भी जिक्र है। पियोनिया का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।

vastu tips plant peonia flowers at home for early marriage in hindi
पियोनिया का फूल - फोटो : iStock

विवाह में देरी दूर करने के लिए
अगर आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है, तो आप अपने घर में पियोनिया का पौधा लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पियोनिया का पौधा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। इसे ड्राइंग रूम में लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसके साथ एक नियम और है कि जब शादी हो जाए, तो पौधे या पेंटिंग किसी को गिफ्ट कर दें।

vastu tips plant peonia flowers at home for early marriage in hindi
पियोनिया का फूल - फोटो : freepik

पियोनिया के अन्य लाभ
वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों के बीच मतभेद होते रहते हैं। पियोनिया का पौधा परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। पियोनिया का फूल बेहद खूबसूरत होता है और यह आपके घर को सजाने का काम भी करता है। वास्तु दोषों को दूर करने में भी पियोनिया का पौधा काफी प्रभावी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips plant peonia flowers at home for early marriage in hindi
पियोनिया का फूल - फोटो : freepik

कैसा दिखता है पियोनिया का फूल?
पियोनिया, जिसे फूलों की रानी भी कहा जाता है, एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक फूल है। इसका पौधा अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। पियोनिया का तना मजबूत और लकड़ी जैसा होता है। यह काफी ऊंचा हो सकता है और कई शाखाओं में बंट जाता है। पियोनिया का फूल सबसे आकर्षक हिस्सा होता है। यह बड़ा, गोल और कई रंगों में मिलता है। जैसे कि गुलाबी, लाल, सफेद, पीला आदि। फूलों के बीच में पीले रंग के केंद्र होते हैं।

विज्ञापन
vastu tips plant peonia flowers at home for early marriage in hindi
पियोनिया का फूल - फोटो : freepik

पियोनिया का पौधा कहाँ लगाएं?
परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बनाने के लिए पियोनिया का पौधा दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं। अगर आप घर के प्रवेश द्वार के पर लगा रहे हैं तो दाहिनी ओर पियोनिया का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ड्राइंग रूम में पियोनिया का पौधा लगाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed