फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for to keep scissors at home Know the disadvantages of keeping it in the open in hindi

Vastu Tips: घर में कैंची रखने का क्या है सही तरीका? जानें खुले में रखने से होने वाले नुकसान

Tue, 21 May 2024 08:34 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 21 May 2024 08:34 PM IST
सार

कैंची के रखरखाव को लेकर हमारे समाज में अलग-अलग मान्यताएं हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि कैंची को सही तरीके से नहीं रखा गया तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for to keep scissors at home Know the disadvantages of keeping it in the open in hindi
कैंची वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu tips for Scissors: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो ऊर्जा और स्थानों के बीच संबंधों के बारे में बताता है। बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपने घर और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको सफलता, समृद्धि और खुशी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी चीज को रखने का निश्चित स्थान होता है। कैंची के रखरखाव को लेकर हमारे समाज में अलग-अलग मान्यताएं हैं, इसी को ध्यान रखते हुए आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार घर में कैंची रखने का सही तरीका क्या है? कैंची एक तेज धार वाली वस्तु है जिसका उपयोग कपड़े या कागज जैसी चीजों को काटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि कैंची को सही तरीके से नहीं रखा गया तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कैंची एक ऐसी वस्तु है जो लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है। इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन


क्यों छिपाकर रखते हैं कैंची
कैंची एक धारदार वस्तु है। वास्तु शास्त्र कहता है कि धारदार चीजों को खुले में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही घर में कलह कलह का कारण बनता है। कैंची को खुला रखने से परिजनों में तनाव संबंधी बीमारी हो सकती है। इसलिए कैंची जैसी धारदार वस्तुओं को ढककर रखना चाहिए। कैंची को छिपाकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी नियंत्रित रहता है। जिस घर में परिजनों में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती है उन्हें इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिन जातक को तरक्की में बाधा उत्पन्न हो रही है उन्हें भी इन वास्तु नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Sawan 2024: दुर्लभ संयोग से भरा हुआ है इस बार का श्रावण मास, जानें कब शुरू होगा सावन का महीना
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंची के वास्तु नियम
हर जातक को कैंची को लेकर कुछ खास नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। पहला पूजा स्थल और सोने का कमरा पवित्र स्थान होते हैं, इसलिए इन जगहों पर कैंची नहीं रखनी चाहिए। दूसरा अपनी कैंची को नियमित रूप से साफ करें ताकि उनमें कोई गंदगी या जंग न जमा हो। इस सब के साथ ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर कोई कैंची को खुले में रखकर छोड़ दिया है तो वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। वास्तु दोष लगने से परिवार के सदस्यों में किसी को भी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

खुले में कैंची रखने से होने वाले नुकसान

  • नकारात्मक ऊर्जा: खुली कैंची नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में कलह, तनाव और चिंता पैदा कर सकती हैं।
  • वित्तीय समस्याएं: खुले में कैंची आपके वित्तीय जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं और धन हानि का कारण बन सकती हैं।
  • स्वास्थ्य समस्याएं: खुली कैंची आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं और बीमारी और चोटों का कारण बन सकती हैं।
  • रिश्तों में समस्याएं: खुले में कैंची आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती हैं और झगड़े और मतभेद का कारण बन सकती हैं।


वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैंची को सही तरीके से रखना महत्वपूर्ण है। कैंची को बंद करके धातु के डिब्बे या दराज में दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने की कोशिश करें। टूटी हुई या जंग लगी कैंची को तुरंत फेंक दें और अपनी कैंची को नियमित रूप से साफ करें। इन सरल उपायों का पालन करके, आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं और सकारात्मकता और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed