{"_id":"5c597285bdec2273783028e2","slug":"vastu-tips-for-plots","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: प्लॉट के लिए ये होते हैं वास्तु के 5 नियम, 1 की भी न करें अनदेखी","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: प्लॉट के लिए ये होते हैं वास्तु के 5 नियम, 1 की भी न करें अनदेखी
Tue, 05 Feb 2019 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
vastu tips
आज के समय में हर एक इंसान की इच्छा अपने मकान या प्लॉट की जरूर होती है। अच्छे मकान या प्लॉट को चुनते वक्त व्यक्ति अपनी जमा पूंजी खर्च करता है। लेकिन कई बार प्लॉट खरीदते वक्त वास्तु शास्त्र के नियमों की अनदेखी भी कर देता है। जिससे बाद में उसे तमाम तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार प्लॉट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन
1- प्लॉट खरीदते समय इस बात की जांच पड़ताल कर लेना चाहिए कि प्लॉट के आस-पास कोई श्मशान या कब्रिस्तान तो नहीं बना है। श्मशान या कब्रिस्तान के पास हमेशा बुरी आत्माओं का साया रहता है।
विज्ञापन
2- प्लॉट के आस-पास न तो कोई पुराना कुआं होना चाहिए और न ही कोई खंडहर इमारत
3- प्लॉट का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मकान का मुख्य दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
4- कभी भी गढ्ढे में जमीन का सौदा नहीं करना चाहिए। इससे जीवनभर आर्थिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
5- जमीन लेते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए की मकान की मुह दक्षिण दिशा में न हो।