फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Plants Direction in Home Ghar Mein Paudhe Kaun Si Disha Mein Lagana Chahie

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना माना जाता है शुभ, जानिए नियम

Sun, 14 Dec 2025 01:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 Dec 2025 01:30 PM IST
सार

तुलसी का पौध हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। शास्त्रों में तुलसी पूजन और घर पर तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कई तरह के नियम हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips for Plants Direction in Home Ghar Mein Paudhe Kaun Si Disha Mein Lagana Chahie
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास और स्वरूप होता है। भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अत्यंत ही प्रिय ही होता है इसलिए तुलसी के पौधे को हरिप्रिया भी कहते हैं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल का होना बहुत ही जरूर होता है और बिना तुलसी दल के भोग पूरा नहीं माना है जाता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है और हर दिन उसकी पूजा की जाती है और जल से सींचा जाता है, वहां पर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा ऐसे घरों में कभी भी खुशहाली व धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं तुलसी का पौधआ किस दिन और किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन


तुलसी के पौधा किस दिन और किस दिशा में लगाना शुभ

  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना सबसे शुभ माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए इन दोनों ही दिन तुलसी के पौधे का रोपण करना अच्छा माना गया है। 
  • विज्ञापन
  • - वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना से  घर में सकारात्मक ऊर्जा का और माता लक्ष्मी का वास हमेशा रहता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  - तुलसी के पौधे के नीचे हर दीया जरूर जलाना चाहिए। इससे घर पर सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है। 
  • - भूलकर भी तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे घर आर्थिक तरक्की में बाधा आती है और मानसिक चिंताएं सताती हैं। 
  • - रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा इस दिन तुलसी के पत्तों को छूना भी अशुभ माना जाता है। 
  • - सोमवार, रविवार, बुधवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। 
  • - वास्तु के अनुसार तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है।
  • - नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।

घर में रखे ये पेड़-पौधे बन सकते हैं आर्थिक तंगी की वजह

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा तुलसी का पौधा बदल देता है भाग्य, जानें वास्तु के सही नियम

Vastu Tips: घर में रखें मां लक्ष्मी की ये मूर्तियां, हमेशा बनी रहेगी कृपा

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें, घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए कौन सी मूर्तियां








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed