फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for peacock feather remedies for money according shastra in hindi

Vastu Tips: मोर पंख से जुड़े ये उपाय अपनाने से होता है धन लाभ, जानिए वास्तु के खास नियम

Fri, 20 Sep 2024 03:37 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि मोर पंख घर में रखने से धन लाभ भी होता है? इसके लिए आपको वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखना होगा। ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है।

विज्ञापन
Vastu Tips for peacock feather remedies for money according shastra in hindi
मोर पंख से जुड़े उपाय - फोटो : freepik

विस्तार

Vastu Tips For Peacock Feather: मोर के पंख को भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। यह सौंदर्य, शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जिसे सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है। यही वजह है कि इसे घरों में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका रंग, आकर्षक और अद्वितीय रूप  इसे और भी खास बनाते हैं, इसलिए भी कई लोग इसे घर में रखना पसंद करते हैं। प्राचीन कथाओं में भगवान कृष्ण के मुकुट में भी मोर पंख देखा जाता है, जो उनकी दिव्यता और सरलता को दर्शाता है।

विज्ञापन


मोर पंख का उपयोग अक्सर सजावट, पूजा और सांस्कृतिक उत्सवों में किया जाता है। इस कारण मोर पंख का महत्व और भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय आपको मालामाल भी बना सकते हैं। दरअसल, वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए यदि इसे घर में रखा जाए तो यह घर में धन की वृद्धि करता है।
विज्ञापन


वास्तु शास्त्र में मोर पंख का महत्व
वास्तु शास्त्र में मोर पंख का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि मोर पंख सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसलिए घर में मोर पंख रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में शांति का माहौल बना रहता है।.
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर पंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मोर पंख को खासतौर पर बच्चों के अध्ययन कक्ष में रखना चाहिए। इससे उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। मोर पंख वास्तु दोषों को दूर करता है और घर में सौभाग्य लाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख के उपाय
मोर पंख आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधारने में काम आता है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो इसके लिए आपको घर या व्यवसाय स्थल की तिजोरी में या धन स्थान पर मोर पंख रखना है। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता भी बेहतर बनी रहती है।


मोर पंख को उत्तर दिशा में रखने से व्यवसाय में उन्नति होती है। साथ ही लाभ के अवसर बढ़ते हैं। यदि पिछले कुछ समय से आप पर आर्थिक परेशानियां लगातार बनी रहती हैं, तो मोर पंख पर केसर से “श्री” लिखकर उसे पूजा स्थल पर रख दें। आप इसे घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं। यह उपाय धन वृद्धि के साथ-साथ वास्तु दोषों को भी दूर करने का काम करता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed