Vastu Tips For Money: नहीं रुकता है हाथ में पैसा, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
घर में किसी भी दिशा का बढ़ना या कटना भवन में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इस प्रकार का वास्तु दोष आर्थिक हानि,धन प्रवाह में रुकावट, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं, कानूनी वाद-विवाद इत्यादि पैदा करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vastu Tips For Money: अक्सर मनुष्य बहुत कड़ी मेहनत करता है लेकिन उसके बाद भी उस व्यक्ति को जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं होती। कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बावजूद लोगों को आर्थिक परेशानियां देखने को मिलती हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कम मेहनत में भी ज्यादा सफलता प्राप्त होती है। वास्तविकता में यह वास्तु के अनुसार बने घरों के फलस्वरुप घर में प्रवाहित होने वाली सकारात्मक उर्जाओं का नतीजा है। ऐसे में आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स हैं जिनका पालन करके आप धन प्रवाह के रास्ते खोल सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो उपाय।
धन आगमन के लिए प्रभावशाली वास्तु टिप्स
- घर का मुख्य प्रवेश द्वार वास्तु शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। यह किसी भी भवन में ब्रह्मांडीय उर्जा के प्रवेश का मुख्य माध्यम है। अतः इसका सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव भी बड़े पैमाने पर नजर आता है।
- धन के लिहाज से ईशान दिशा बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए ईशान दिशा को खाली और स्वच्छ रखा जाना चाहिए।
- लॉकर दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दीवार की ओर रखना चाहिए जिससे कि यह उत्तर दिशा की ओर खुले ।
- घर में किसी भी दिशा का बढ़ना या कटना भवन में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इस प्रकार का वास्तु दोष आर्थिक हानि,धन प्रवाह में रुकावट, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं, कानूनी वाद-विवाद इत्यादि पैदा करता है।
- घर की ढलान दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर रखें। नैऋत्य कोण सबसे अधिक ऊँचा रखना चाहिए और उसके बाद भवन की ऊंचाई क्रमशः आग्नेय,वायव्य और ईशान की ओर घटते क्रम में होनी चाहिए।
- उत्तर-पूर्व में पानी की उपस्थिति बेहद शुभ मानी जाती है, अतः इस दिशा में वाटर फाउंटेन लगाया जा सकता है। इस बात का ख्याल रखे की फाउंटेन में पानी निरंतर चलता रहे।
- उत्तर में स्थित कमरों व दीवारों का रंग नीला रखें और प्रयास करें कि लाल रंग की वस्तुओं को इस दिशा में ना रखें।