फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for main door to positive energy at home

Vastu Tips: मुख्य दरवाजे पर ऐसी होनी चाहिए भगवान गणेश की मूर्ति, जानिए 5 शुभ चीजें

Wed, 30 Jan 2019 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Jan 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for main door to positive energy at home

वास्तु के अनुसार किसी भी घर का मेन गेट बहुत खास महत्व रखता है। दरअसल इसी रास्ते से सकारात्मक और नकारात्मक दोनो तरह की ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से व्यक्ति को मानसिक और आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ती है। वहीं सकारात्मक ऊर्जा आने से घर पर शांति रहती है। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए कई टिप्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं दरवाजे से जुड़े कुछ उपाय जिसे अपनाने से घर पर हमेशा सुख- समृद्धि और शांति आती है।

विज्ञापन


- घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सिंदूरी रंग के गणेशजी को रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की ऐसी मूर्ति होने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन


- घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की फोटो लगी हो तो दरवाजे के दूसरी ओर ठीक उसी स्थान पर गणेशजी की प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमा की पीठ मिली हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


- घर में गणेश जी मूर्ति या फोटो बैठे हुए अवस्था में होनी चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। 

- मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न लगाना चाहिए।

- घर के मुख्य दरवाजे पर कचरा और गंदगी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साफ-सुथरी जगह पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

- मुख्य दरवाजे पर तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है।

- मेन डोर पर विंड चाइम लगाना से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हमेशा बना रहता है।  

- घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण द्वार होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed