{"_id":"5c67e158bdec2275c51242c8","slug":"vastu-tips-for-house-and-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips : घर बनवाते या खरीदते समय जान लें वास्तु के 9 नियम","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips : घर बनवाते या खरीदते समय जान लें वास्तु के 9 नियम
Sat, 16 Feb 2019 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
वास्तु टिप्स
ज्योतिष में वास्तु का विशेष महत्व होता है। अगर घर का वास्तु ठीक होता है तो घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है वहीं अगर घर के वास्तु में कोई कमी होती है तो घर के सदस्यों को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। घर बनवाते और खरीदते समय रखें वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1- घर में पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है क्योंकि यही वह स्थान होता है जहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर बनवाते समय कभी भी पूजा स्थल को शयनकक्ष में न बनवाएं। पूजा स्थल को हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनवाएं।
विज्ञापन
2- घर बनवाते या खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि सामने की तरफ सीढ़ियां या लिफ्ट न हों।
3- रसोईघर की दिशा कभी भी ईशान कोण में नहीं होना चाहिए।
4- घर का मेन डोर अंदर की तरफ खुलने को वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है।
5- बिजली के स्विचबोर्ड आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व की तरफ होना चाहिए। इस दिशा में स्विचबोर्ड का होना शुभ होता है।
6- बाथरूम घर के मध्य में या मुख्य द्वार के सामने अशुभ होते हैं। इसलिए घर लेने से पहले ये जरूर देख लें।
7- घर के मुख्य द्वार के सामने बिजली का खंभा और पेड़ नहीं होना चाहिए।
8- उत्तर और पूर्व दिशा में बालकनी का होना शुभ होता है।
9- घर या फ्लैट खरीदने से पहले इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि मुख्य द्वार पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय में होना चाहिए।