फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Home Positive Energy in hindi

Vastu Tips: घर में रखी इन 3 चीजों से बढ़ता है वास्तु दोष, बनी रहती है आर्थिक तंगी

Fri, 10 May 2024 05:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 May 2024 05:38 PM IST
सार

Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन से जुड़े कई नियमों का जिक्र है। इनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

विज्ञापन
Vastu Tips for Home Positive Energy in hindi
Vastu Tips for Home Positive Energy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन से जुड़े कई नियमों का जिक्र है। इनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर बनवाते समय हमेशा वास्तु के सभी नियमों का ध्यान रखा जाता है। लेकिन बाद में इन्हें नजरअंदाज कर देने से समस्याएं उत्पन्न होने लगती है, जो आर्थिक परेशानी का कारण बनती है।

विज्ञापन

 

कई बार घर में अचानक से धन की कमी होने लगती है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद 3 चीजें व्यक्ति की आर्थिक तंगी का कारण बनती है। यदि इन्हें सही समय पर घर से न निकाला जाए, तो यह समस्याओं के स्तर को बढ़ा देती हैं। ऐसे में आइए इन तीनों चीज के बारे में विस्तार से जान लेते है।

विज्ञापन
Trending Videos

अंधेरे में पीतल के बर्तन
हिंदू धर्म में पीतल के बर्तन का खास महत्व है। पूजा में इसका उपयोग बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, कई बार उनका उपयोग न करने के कारण इन्हें रसोई घर में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार पीतल के बर्तनों को अंधेरे में रखने से इसमें शनि का वास हो जाता है। बता दें शनि के दुष्प्रभाव से जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए आज ही घर से इसे निकाल दें।

जंग लगी चीजें
कई बार घर की छत पर कूड़ा जमा रहता है। वास्तु में इसे दोष का कारण माना जाता है। इन्हीं में कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जो जंग लगी होती है। इनके घर में होने से कलेश और परेशानियां बढ़ती हैं। यही नहीं यदि घर में पुराना लोहे का सामान पड़ा है और उसपर जंग लगा है, तो उन्हें आज ही घर से बाहर कर दें।

आज ही निकाल दें बंद घड़ी  
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार में नकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही तनाव का स्तर भी बढ़ता है। माना जाता है कि व्यक्ति की हाथ में यदि बंद घड़ी हो तो इससे बुरा समय शुरू हो जाता है। इसलिए या तो इसे ठीक करा ले या घर से बाहर निकाल दें।
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed