Vastu Tips For Home: कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है या नहीं ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु के नियमों का विशेष महत्व है। इसका पालन करने से परिवार मे खुशहाली बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं का भलीभाति जिक्र है। इनके आधार पर चीजों को रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। आमतौर पर त्योहार आने से पहले घर की साफ-सफाई वास्तु के आधार पर की जाती है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दौरान घर में वास्तु से जुड़े कुछ पौधों को भी रखा जाता है, जो रिश्तों में मधुरता लाने में मदद करते हैं। हालांकि, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी घर में नकारात्मकता बनी रहती है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के बर्ताव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। साथ ही कार्यों में भी बार-बार बाधाएं उत्पन्न होती है और मानसिक परेशानी बनी रहती है। इस दोष के चलते जीवन में समस्याओं का स्तर भी बढ़ने लगता है और व्यक्ति के बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में वास्तु के उपायों को करना लाभकारी हो सकता है। लेकिन उससे पहले वास्तु के लक्ष्णों की पहचान करना जरूरी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
वास्तु दोष के लक्षण
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बार-बार आर्थिक समस्याएं आ रही हैं, तो यह वास्तु दोष का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा परिवार में बार-बार किसी का बीमारी पड़ना भी वास्तु दोष का लक्षण होता है। घर में वास्तु दोष होने पर नए काम में रुकावट आने लगती है। साथ ही परिवार में तनाव का माहौल बना रहता है। माना जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, तो व्यक्ति को केवल व्यक्तिगत जीवन में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में भी असफलताएं मिलती हैं।
ये हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु पूजा या यज्ञ करना चाहिए। हालांकि, कुछ अन्य उपायों के माध्यम से भी दोष दूर किया जा सकता है। दरअसल, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे परिवार की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वास्तु दोष भी कम होता है। आप घर में पोछा लगाते समय उसके पानी में नमक डाल लें। इससे परिवार में चल रही समस्याएं कम होने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोईघर के अग्निकोण में लाल बल्ब लगाकर रखें। इससे दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि आती हैं। माना जाता है कि घर के उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होने लगती है। इस दौरान काले घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में कुछ पौधो को लगाएं, इससे एनर्जी का संचार होता है। आप मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाएं। इससे नौकरी या व्यवसाय में बहुत सफलता मिलती है।
वास्तुदोष नाशक मंत्र
वास्तु दोष होने पर वास्तुदोष नाशक मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। इससे वास्तु संबंधी सभी दोष दूर होते हैं। ये मंत्र हैं-‘आकाशात् पतितं तोयम् यथा गच्छति सागरम्, सर्वदेव नमस्कारः केशवं प्रति गच्छति’
वास्तु वैदिक मंत्र
नमस्ते वास्तु पुरुषाय भूशय्या भिरत प्रभो | मद्गृहं धन धान्यादि समृद्धं कुरु सर्वदा ||
वास्तु दोष निवारण मंत्र
ॐ वास्तोष्पते प्रति जानीद्यस्मान स्वावेशो अनमी वो भवान यत्वे महे प्रतितन्नो जुषस्व शन्नो भव द्विपदे शं चतुष्प्दे स्वाहा |