फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Home benefits of kaner flower right direction to plant in house

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं ये पेड़, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Sat, 19 Oct 2024 07:21 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:21 AM IST
सार

कनेर के फूल बेहद आकर्षक और अलग-अलग रंगों के होते हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद और पीले रंग के कनेर फूल घर में लगाना बहुत शुभ होता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Home benefits of kaner flower right direction to plant in house
kaner flowers - फोटो : freepik

विस्तार

Vastu Tips: हिंदू धर्म में पेड़ और पशु-पक्षियों को भी बहुत महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार कुछ पेड़ों को देवी-देवताओं का प्रिय माना जाता है। उन पेड़-पौधों की पूजा करने और उन्हें घर में लगाने पर जीवन में सकारात्मकता आती है। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाने से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। हम बार कर रहे हैं कनेर की, जिसे सुख शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर के पौधे को घर में लगाने से धन लाभ और सुख-समृद्धि का वास होता है। कनेर के फूल बेहद आकर्षक और अलग-अलग रंगों के होते हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद और पीले रंग के कनेर फूल घर में लगाना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी कनेर के पौधे का बड़ा महत्व है।

विज्ञापन


कनेर के पौधे का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में कनेर के पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे से घर में धन की देवी का वास होता है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों भी दूर हो जाती है। कनेर के पौधे को घर में लगाने से आपका अटका हुआ काम भी जल्द ही पूरा हो जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। 
विज्ञापन


वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद और पीले रंग के कनेर का फूल घर में लगाना अत्यधिक शुभ होता है, इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यदि घर में लाल रंग के कनेर फूल वाले पौधे को लगा लिया जाए, तो इसे  अशुभ माना जाता है। वहीं सफेद और पीले रंग के पौधे को घर में लगाते समय ध्यान रखें कि इसे पश्चिम या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेर के फायदे
सफेद कनेर की जड़ को गोमूत्र में घिसकर लगाने से दाद की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। यदि इस सफेद कनेर की जड़ को घिसकर डंक पर इसका लेप लगाने या इसके पत्तों का रस पिलाने से सांप या बिच्छू का जहर भी उतर जाता है। कनेर के पत्तों में खुजली कम जैसी परेशानी भी दूर हो जाती है। इसके लिए कनेर के पत्तों को लौंग या पुदीना के तेल में पकाकर इसका इस्तेमाल करने से तुरंत आराम मिल जाता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed