फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   jyeshtha month 2024 start end date vrat tyohar of jeth mass hindu panchang and calendar

Jyeshtha Month 2024: 24 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, नोट कर लें व्रत त्योहारों की पूरी जानकारी

Thu, 23 May 2024 02:39 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 23 May 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
jyeshtha month 2024 start end date vrat tyohar of jeth mass hindu panchang and calendar
ज्येष्ठ माह - फोटो : Amar Ujala

Jyeshtha Month Festival: हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास साल का तीसरा महीना माना जाता है। इसे जेठ मास के नाम से भी कहा जाता है। ज्येष्ठ माह की शुरुआत वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के समाप्त होने के बाद शुरू होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, आमतौर पर यह माह मई और जून में पड़ता है। इस साल ज्येष्ठ माह 24 मई 2024 से आरंभ हो रहा है। धार्मिक महत्व के लिहाज से देखा जाए तो ज्येष्ठ मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस महीने के खास बात ये है कि ये साल के सबसे बड़े महीनों में से एक है। इस महीने में चिलचिलाती धूप का प्रकोप अपने चरम पर रहता है। यही वजह है कि इसे सबसे अधिक गर्मी वाला माह कहा जाता है।

विज्ञापन


व्रत और त्योहारों के नजरिए से देखा जाए तो इस महीने में कई त्योहार देखने को मिलते हैं। मसलन- वट सावित्री व्रत, अपरा एकादशी, शनि जयंती निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, बुढ़वा मंगल आदि त्योहार पड़ते हैं। इसलिए आइए इस लेख 2024 के ज्येष्ठ मास के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इस मास में पड़ने वाले सारे त्योहारों के बारे में तारीख सही जानते हैं।
विज्ञापन


कब से कब तक ज्येष्ठ माह 2024?
हिंदू कैलेंडर यानी विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार बात करें तो, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होगा, जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 2024 में ज्येष्ठ माह 24 मई से शुरू होगा और 29 दिन बाद 22 जून 2024 को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह में किन देवी देवताओं की पूजा होती है?
विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार हर मास किसी न किसी देवी देवता से संबंधित होता है। ज्येष्ठ माह भी सूर्य देव, हनुमान जी, वरुण देव और शनिदेव की पूजा करें।

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार की लिस्ट
24 मई 2023, (शुक्रवार) ज्येष्ठ माह आरंभ
26 मई, (रविवार) एकदंत संकष्टी चतुर्थी
30 मई 2024, (गुरुवार) कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
01 जून 2024, (शनिवार) हनुमान जयंती (तेलुगु)
02 जून 2024, (रविवार) अपरा एकादशी
04 जून 2024, (मंगलवार) मासिक शिवरात्रि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 जून 2024, (गुरुवार) ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
10 जून 2024, (सोमवार) विनायक चतुर्थी
11 जून 2024, (मंगलवार) स्कंद षष्ठी
14 जून 2024, (शुक्रवार) धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
15 जून 2024, (शनिवार) मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
16 जून 2024, (रविवार) गंगा दशहरा
17 जून 2024, (सोमवार)  गायत्री जयंती
18 जून 2024, (मंगलवार) निर्जला एकादशी
19 जून 2024, (बुधवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 जून 2024, (शुक्रवार) वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा), सबसे बड़ा दिन
22 जून 2024, (शनिवार) ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, कबीर दास जयंती

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed