{"_id":"1c755d490eaaf5d8148fa22f98e6c948","slug":"vastu-tips-for-bedroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के इस तरीके से बढ़ती है पति पत्नी में दूरियां","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
सोने के इस तरीके से बढ़ती है पति पत्नी में दूरियां
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। इस रिश्ते की डोर प्रेम और विश्वास पर टिका होता है। लेकिन कई बार सोना का तरीका भी पति पत्नी के बीच विश्वास और प्रेम को कम कर देता है।
विज्ञापन
मतभेद इतना बढ़ जाता है कि संबंध खराब होने लगता है और इसका कारण समझ भी नहीं आता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार जब दंपत्ति बेड पर दो अलग-अलग गद्दे का प्रयोग करते हैं तो उनके बीच मतभेद बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी तक का समय कैसा रहेगा
पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती और प्रेम बनाए रखने के लिए कभी भी बेड को बीम के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बीम अलगाव का प्रतीक होता है जो रिश्तों में दूरियां बढ़ाता है।
विज्ञापन
जो व्यक्ति बीम के नीचे से बेड नहीं हटा सकते उन्हें बीम नीचे बांसुरी या विंड चाईम लटका देना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।
पढ़ें,ऐसे जान सकते हैं कितने बच्चे होंगे आपके?
वास्तुविज्ञान में बताया गया है कि नवविवाहित दंपत्ति को संतान प्राप्ति तक वायव्य यानी उत्तर पश्चिम या उत्तर दिशा के मध्य के शयन कक्ष में सोना चाहिए। इससे प्रेम बढ़ता है और जल्दी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है।
पति-पत्नी के कमरे में ड्रेसिंग टेबल नहीं होना चाहिए। अगर ड्रेसिंग टेबल रखना ही पड़े तो इस प्रकार रखें कि सोते उठते इस पर नजर नहीं जाए।
दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए तकिए का खोल और बिछावन की चादर दो तीन दिनों पर बदलते रहना चाहिए।