Vastu Tips: आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं बाथरूम में रखी ये चीजें, समस्याओं से घिरा रहता है परिवार
Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का महत्व है। इन दिशाओं में वास्तु के नियमों के अनुसार समान रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का महत्व है। इन दिशाओं में वास्तु के नियमों के अनुसार समान रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। हिंदू धर्म में वास्तु से जुड़े सभी नियमों का अपना अलग महत्व है। इनका पालन करने से घर की परेशानियां दूर होती है और ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।
आमतौर पर भवन निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है। हालांकि, बाद में उनका पालन न करने पर घर में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं। कई बार लंबे समय तक परिवार का समस्याओं से घिरे रहने का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
वास्तु के अनुसार घर के बाथरूम में रखी ये चीजें दरिद्रता का कारण बनती है। इन चीजों के चलते व्यक्ति तमाम तरह की परेशानियों में उलझा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के बाथरूम में क्या नहीं रखना चाहिए।
बाथरूम में न रखें ये चीजें
- वास्तु के अनुसार बाथरूम में भूलकर भी टूटा शीशा न लगाएं। बाथरूम में टूटा शीशा रखने से घर में वास्तु दोष लगता है, जो आर्थिक तंगी का करण बनता है।
- भूलकर भी बाथरूम में टूटी चप्पल न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- आमतौर पर कुछ लोग बाथरूम में खाली बाल्टी रखते है। वास्तु में इसे उचित नहीं माना गया है। दरअसल, बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अशुभ होता है। यह दुर्भाग्य का कारण बनती है।
- सामान्य तौर पर नहाने के बाद कुछ लोग बाथरूम में गीले कपड़े रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में गीले कपड़े रखने से सूर्य दोष लग सकता है।
- कुछ लोग बाथरूम की सजावट करने के लिए उसके आसपास पौधे रख देते हैं। इस कारण उनमें गंदे पानी की बूंद पड़ जाती है, जो शुभ नहीं है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में या उसके पास पौधे न रखें। यह जल्दी खराब हो सकते हैं। साथ ही इससे घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है