फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Almirah Mirror know rules of it in hindi

Vastu Tips For Almirah: अलमारी के बाहर शीशा लगाना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Fri, 07 Jun 2024 08:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Jun 2024 08:45 AM IST
सार

Vastu Tips for Almirah Mirror: भवन निर्माण से लेकर उसमें रखी सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखना चाहिए। ऐसा करने से घर वास्तु दोष से मुक्त रहता है। साथ ही पारिवारिक समस्याओं में भी कमी आती हैं। 

विज्ञापन
Vastu Tips for Almirah Mirror know rules of it in hindi
Vastu Tips for Almirah Mirror - फोटो : freepik

विस्तार

Vastu Tips for Almirah Mirror: भवन निर्माण से लेकर उसमें रखी सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखना चाहिए। ऐसा करने से घर वास्तु दोष से मुक्त रहता है। साथ ही पारिवारिक समस्याओं में भी कमी आती हैं। हम सभी के जीवन में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका है। इसके नियमों का पालन करने पर व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। हालांकि, दोष होने पर बने बनाए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। बता दें वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशाओं का भलिभांति जिक्र है, इनके अनुसार चीजों को रखने से ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

वास्तु से जुड़े उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी होता है। ऐसे में धन रखने वाली जगह के लिए वास्तु नियमों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर सभी लोग अलमारी में धन या अपनी कीमती चीजों को रखते हैं। इसकी खरीदारी करते हुए कुछ लोग इसपर लगे शीशे की खूबसूरती से मोहित होकर उसे घर ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलमारी के बाहर शीशा लगा होना शुभ है या अशुभ ? अगर नहीं तो आइए इस लेख के माध्यम से जान लेते हैं।

विज्ञापन

अलमारी के बाहर शीशा लगा होना शुभ या अशुभ ?
वास्तु के अनुसार घर में अलमारी के बाहरी हिस्से में लगे शीशे अशुभ माने जाते हैं। भूलकर भी ऐसी अलमारी की खरीदारी न करें। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।

कैसी हो अलमारी ?
वास्तु के अनुसार घर में लोहे या लकड़ी की अलमारी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस अलमारी पर शीशा न लगा हो, यह घरेलू कलह का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी को घर की दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रखना शुभ है। मान्यता है कि इस दिशा में अलमारी के होने से परिवार में पर्याप्त पैसा रहता है।

न रखें ऐसी अलमारी
वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी पत्थर की अलमारी नहीं रखनी चाहिए। यह अलमारी देखने में हमेशा खूबसूरत लगती है लेकिन इस तरह की अलमारी घर में रखने से नकारात्मकता का संचार हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
हम सभी के जीवन में रंगों का प्रभाव अधिक पड़ता है। ऐसे में अलमारी के रंग का चयन घर की दीवारों से मिलता हुआ करें। इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। यदि आपकी अलमारी में तिजोरी है, तो इसपर क्रीम कलर से पेंट करवाएं, उसे शुभ माना जाता है। वहीं धन में वृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से बरकत होती है। वास्तु के अनुसार आप तिजोरी में हल्दी की गांठ, पीली कौड़ी, चांदी के सिक्के भी रख सकते हैं, इससे पैसों की कमी नहीं होती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed