फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips do not keep these 5 things in bedroom including tajmahal in hindi

Vastu Tips: बेडरूम में नहीं रखी जाती हैं ये तीन चीजें, घर में आती है कंगाली

Fri, 12 Jul 2024 08:21 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 12 Jul 2024 08:21 PM IST
सार

Vastu Tips: बेडरूम घर का वो हिस्सा होता है जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। यहां पर उन वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। आइए इसी के बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
vastu tips do not keep these 5 things in bedroom including tajmahal in hindi
वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu Tips for Bedroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हर वस्तु का जगह पर होना जरूरी है। बेडरूम घर का वो हिस्सा होता है जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसलिए, बेडरूम में मौजूद सामानों को वास्तु के नियमों के अनुसार रखना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। वस्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इन चीजों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है। इसलिए, आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन सी 5 चीजें हैं जो कमरे में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

विज्ञापन


ताजमहल की तस्वीर या उसके जैसी दिखने वाली वस्तु
ताजमहल को मृत्यु और शोक का प्रतीक माना जाता है। ताजमहल शाहजहां की बेगम मुमताज का मकबरा है, और मकबरे की छवि को बेडरूम में रखना अशुभ माना जाता है। अक्सर प्रेम जीवन में रह रहे लोग ताजमहल जैसी दिखने वाले वस्तु को गिफ्ट में देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से बेडरूम कमरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन


झाड़ू और डस्टबिन
वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने का नियम होता है, इसे घर के दरवाजे पर या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही इन्हें बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है, जिससे नींद में खलल, थकान और चिंता हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vastu Tips for Broom: झाड़ू से जुड़ी ये पांच गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल, जानें इसे रखने का नियम

जूते
जूते गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ लाते हैं। इन्हें बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: आखिर क्या होता है ईशान कोण? जानें इस दिशा के बारे में सब कुछ


मुरझाए पौधे
जैसा की हम जानते हैं कि हमारे इर्द-गिर्द रखी चीजें हमारे आस पास के वातावरण को प्रभावित करती हैं। ठीक वैसे ही मुरझाए हुए पौधे जीवन हीनता और नकारात्मकता का प्रतीक हैं, इन्हें बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है, जिससे अवसाद, थकान और ऊर्जा की कमी हो सकती है।

बंद घड़ी
बंद घड़ी समय के रुकने का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से जीवन में गतिरोध और रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए अगर आपके बेडरूम में रुकी हुई घड़ी या टूटी हुई घड़ी रखी हुई है तो उसे आज ही अपने कमरे से निकाल दें। 

बेडरूम को कैसे अच्छा बनाएं:

सबसे पहले अगर आप भी ऊपर बताई गई चीजें अपने बेडरूम में रखते हैं तो आज उसे बाहर निकाल दें। बेडरूम में प्राकृतिक प्रकाश का प्रवेश होना दें, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। प्रकाश दर्पण बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और कमरे को विशाल बनाते हैं। सुगंधित अगरबत्तियां बेडरूम में शांत और रोमांटिक माहौल बनाती हैं। प्रेरणादायक चित्र सकारात्मक सोच और ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। आप भी वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके अपने घर में सकारात्मक माहौल बना सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed