फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Taurus Monthly Horoscope November 2026 Vrishabha masik rashifal November monthly rashifal

नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

Fri, 30 Oct 2026 03:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करते हैं तो उम्मीद से बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Taurus Monthly Horoscope November 2026 Vrishabha masik rashifal November monthly rashifal
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की स्थिर और व्यावहारिक राशि मानी जाती है। इसके स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुख-सुविधा, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक संपन्नता के कारक हैं। इस राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होते हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन


वृषभ राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करते हैं तो उम्मीद से बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। महीने की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिलने के साथ लंबे समय से अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार या परिचितों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में सुख-सुविधाओं, मकान, जमीन और वाहन पर खर्च बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कामकाज की व्यस्तता भी अधिक रहेगी। महीने के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बदलाव या पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें। महीने के उत्तरार्ध में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। कोई बड़ा व्यावसायिक समझौता भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और जिम्मेदारियों में वृद्धि का अवसर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में भी लाभ की संभावना है। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आपसी विश्वास और समझ मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में भी अपनापन और सामंजस्य बना रहेगा। संतान से जुड़ी पुरानी चिंताएं दूर होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के मध्य में सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। बदलते मौसम के कारण परेशानी हो सकती है। पुरानी बीमारी के लक्षण उभरने पर लापरवाही न करें। काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें।


उपाय
प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed