फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips do not keep medicines at this place in the house otherwise disease will never leave

Vastu Tips For Medicines: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

Wed, 15 May 2024 06:43 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 15 May 2024 06:43 AM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि बहुत से लोग बिना सोचे समझे कहीं भी दवा रख देते हैं, मगर वास्तु के अनुसार देखा जाए तो ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Vastu Tips do not keep medicines at this place in the house otherwise disease will never leave
medicine - फोटो : istock

विस्तार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर वस्तु का एक निश्चित स्थान होता है। सही जगह पर रखी गई वस्तुएं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, जबकि गलत जगह रखी गई वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकती हैं। दवाएं भी इसका अपवाद नहीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दवाओं को घर में कुछ खास जगहों पर रखना चाहिए, ताकि वे अपना सकारात्मक प्रभाव डाल सकें। अक्सर ऐसा होता है कि बहुत से लोग बिना सोचे समझे कहीं भी दवा रख देते हैं, मगर वास्तु के अनुसार देखा जाए तो ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आइए आज इस लेख में जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में किन किन जगहों पर दवाएं नहीं रखनी चाहिए साथ ही ये भी जानेंगे कि घर के किस हिस्से में दवा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

रसोई घर में नहीं रखना चाहिए दवा
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में दवा नहीं रखना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसका असर घर के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है। इसकी वजह से शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

स्नानघर में भी नहीं रखना चाहिए दवाइयां
ज्योतिष के अनुसार स्नानघर यानी बाथरूम घर की वो जगह है जहां दवाइयां तो गलती से भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से दवाओं का सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। इसलिए स्नानघर में दवाइयां रखने से बचना चाहिए।

सिरहाने नहीं रखना चाहिए
अक्सर लोग दवाओं को अपने बिस्तर पर सिरहाने रख लेते हैं। पर वास्तु के अनुसार ऐसा करने से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से सभी लोगों को बचना चाहिए।

कहां रखना चाहिए दवाइयां
शीघ्र लाभ लेने के लिए दवाओं को अलमारी या दराज में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन सब के अलावा अलमारी में दवाइयां रखने का सबसे अच्छी बात ये है कि वहां वो सुरक्षित रहते हैं और बच्चों की पहुंच से भी दूर रहते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed