फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Tulsi Leaves Remedies For Money And Happiness In Life

Tulsi Leaves Remedies: तुलसी के पत्तों के इस उपाय से घर पर कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी का होता है वास

Wed, 09 Nov 2022 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Nov 2022 03:43 PM IST
सार

नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर,ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।

विज्ञापन
Tulsi Leaves Remedies For Money And Happiness In Life
tulsi puja vidhi: धार्मिक शास्त्रों  में तुलसी का देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। भगवान विष्णु का तुलसी अति प्रिय होती है। - फोटो : istock

विस्तार

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है। धार्मिक शास्त्रों  में तुलसी का देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। भगवान विष्णु का तुलसी अति प्रिय होती है। इसी कारण से तुलसी के दूसरा नाम हरि प्रिया भी है। घर के आंगन में तुलसी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता और प्रतिदिन पानी और शाम को घी के दीपक जलाकर पूजा की जाती है वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। भगवान विष्णु के अलावा भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी को तुलसी अति प्रिय होती है। तुलसी के पत्तों में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद रहते हैं। तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल,एंटीफंगल व एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाते हैं। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत कारगर उपाय है। वहीं वास्तुदोष को दूर करने, धन प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी के पत्तों के उपाय अपनाए जाते हैं।

विज्ञापन


तुलसी के पौधे और धन प्राप्ति के उपाय

- वास्तु के अनुसार घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए तुलसी के पौधे को उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना  चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है।
विज्ञापन


- अगर आपके घर पर अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच में लड़ाई- झगड़े और पारिवारिक कलह होती रहती है तो प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल देना चाहिए। इस उपाय से घर में कलह दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें। इन पत्तों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। 

- नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर,ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।


- वास्तु की मान्यता के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर वास्तु संबंधी दोष नहीं होता है।

- मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने  और उन्हें बूंदी की मिठाई और तुलसी की माला अर्पित करने से व्यक्ति को धन लाभ प्राप्त होगा।

- बार-बार प्रयास करने के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो इस मंगलवार और शाम के समय तुलसी के पौधे की विशेष पूजा और घी के दीये जलाएं।


Hanuman Ji Worship : सफल हनुमान जी की साधना के 10 नियम, इस उपाय से प्रसन्न होंगे हनुमान जी

Hanuman Chalisa : चमत्कारी है हनुमान चालीसा का पाठ करना, मिलता है भय से मुक्ति और पूरी होती है मनोकामनाएं,पढ़िए संपूर्ण हनुमान चालीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed