फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Problems caused by negative energy and measures to get rid of it

हो रही है ये परेशानियां तो समझिए हो चुका है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश, बचने के लिए करें ये उपाय

Fri, 11 Jun 2021 06:26 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 11 Jun 2021 06:26 PM IST
सार

घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह होने से घर में लड़ाई-झगड़ा और आर्थिक तंगी होने लगती है। नकारात्मकता को दूर करने हेतु उपाय करने के साथ ही घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Problems caused by negative energy and measures to get rid of it
नकारात्मक ऊर्जा के लक्षण और उसे दूर करने के लिए वास्तु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और उसके आसपास की वस्तुओं ऊर्जा निकलती है। ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा हो सकती है। ये दोनों ही ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करती हैं। यदि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो प्रसन्नता और समृद्धि बनी रहती है तो वहीं जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है तो घर में रहने वाले सभी लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। जिससे आपके घर की खुशियां प्रभावित होन लगती हैं। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय करना चाहिए ताकि परेशानियाें से मुक्ति प्राप्त की जा सके। ऐसे में मन में प्रश्न आता है कि नकारात्मक ऊर्जा का पता कैसे लगाया जाए। आप कुछ संकेतों से नकारात्मक ऊर्जा का पता लगा सकते हैं। घर में जब इस तरह की परेशानियां महसूस होने लगें तो समझ जाइए कि नकारत्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ गया है। जानिए नकारात्मक ऊर्जा से क्या दिक्कतें आती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन

 

 

Problems caused by negative energy and measures to get rid of it
नकारात्मक ऊर्जा के कारण होने वाली परेशानियां (सांकेतिक तस्वीर)

नकारात्मक ऊर्जा के कारण होती हैं ये परेशानियां

  • यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाए तो घर की सुख-शांति भंग हो जाती है।
  • घर के सदस्यों के बीच बात-बात पर वाद-विवाद की स्थिति बनने लगती है। आपसी प्रेम और सम्मान में कमी आने लगती है।
  • पति-पत्नी के बीच कलह की स्थिति बनने लगती है। घर में तनाव भरा वातावरण बनता है।
  • नकारात्मक ऊर्जा के कारण परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है। घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहने लगता है।
  • घर में अचानक फालतू खर्च बढ़ जाते हैं और जमा पूंजी भी अचानक नष्ट होने लगती है। जिससे आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • घर के बच्चे भी आपस में लड़ने-झगड़ने लगते हैं और कभी कभी कलह की स्थिति इतनी बढ़ जाती है कि घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में भी कमी आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Problems caused by negative energy and measures to get rid of it
नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : camphor
नकारात्मक ऊर्जा से बचने के उपाय
  • प्रतिदिन सुबह उठकर सबसे पहले घर के दरवाजे और पूर्व दिशा की खिड़कियां खोल देनी चाहिए और मुख्य द्वार की सफाई करनी चाहिए।
  • इसके बाद स्नानादि करके पूजा घर में धूप-दीप प्रज्जवलित करना चाहिए और शाम को भी धूप-दीप जलाएं। 
  • नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पूरे घर में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए।
  • घर में और आसपास साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हर चीज को व्यवस्थित करके उसके सही स्थान पर रखना चाहिए।
  • रात को कभी जूठे बर्तन न छोड़ें। प्रतिदिन ध्यान से सोने से पहले गंदे बर्तनों को धोकर रखना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या सुदंरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे शांति बनी रहती है।
  • शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर रखना चाहिए।
  • सप्ताह में एक या दो बार नमक मिले पानी से पोंछा लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि गुरुवार को पानी में नमक न मिलाएं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed