फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Money: घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Tue, 28 Jun 2022 03:06 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 28 Jun 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Money Vastu Tips Remedies To Get Rid Of Financial Problems In Hindi
घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स - फोटो : अमर उजाला

Vastu Tips: जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि तो हर कोई चाहता है, लेकिन कुछ लोग तमाम मेहनत के बाद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं....  

Money Vastu Tips Remedies To Get Rid Of Financial Problems In Hindi
घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स - फोटो : iStock
इस दिशा में रखें तिजोरी का मुंह

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं यदि आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Money Vastu Tips Remedies To Get Rid Of Financial Problems In Hindi
घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स - फोटो : iStock
मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए।  मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Money Vastu Tips Remedies To Get Rid Of Financial Problems In Hindi
घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स - फोटो : iStock
मुख्य द्वार की पूजा

वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मुख्य द्वार के कोने में गुलाल छिड़कना चाहिए। साथ ही शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त धन की कामना करें।

विज्ञापन
Money Vastu Tips Remedies To Get Rid Of Financial Problems In Hindi
घर में चाहते हैं धन की वृद्धि तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स - फोटो : iStock
घर में लगाएं सात घोड़ों की तस्वीर

शास्त्रों के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed