फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   know Eating Rules according to Vastu Shastra

Vastu Shastra: बिस्तर पर बैठकर खाते हैं खाना ? आज ही करे बंद, होता है ये बड़ा नुकसान

Fri, 03 May 2024 03:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 03 May 2024 03:07 PM IST
सार

Eating Rules: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन के तरीकों का वर्णन है। वास्तु के अनुसार घर की साज-सज्जा करने से सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है।

विज्ञापन
know Eating Rules according to Vastu Shastra
Eating Rules according to Vastu Shastra - फोटो : istock

विस्तार

Eating Rules: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन-सहन के तरीकों का वर्णन है। वास्तु के अनुसार घर की साज-सज्जा करने से सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। हर व्यक्ति को वास्तु से जुड़ें नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, तो इससे वास्तु दोष बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष लगा होता है, तो परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कुछ लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। इसलिए हमेशा डायनिंग टेबल या जमीन पर सही दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। हालांकि, भोजन करने के लिए सही नियमों का पता न होने के कारण व इस गलती को प्रतिदिन दोहराते हैं। ऐसे में आइए सही नियमों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिशा में करें भोजन
वास्तु के अनुसार भोजन ग्रहण करने की सही दिशा पूर्व या उत्तर है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा इस दिशा में मुख कर के ही खाना ग्रहण करना चाहिए। माना जाता है कि यदि पूर्व दिशा की ओर सिर करके खाना खाया जाए, तो आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए।

भोजन के समय न पहने ये चीजें
व्यक्ति को कभी भी भोजन करते समय जूते चप्पल नहीं पहने चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही कर्ज भी बढ़ सकता है। इसलिए घर में सही मुद्रा में बैठकर ही भोजन ग्रहण करें।

आसन का चयन
यदि आप नीचे बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं, तो सही आसन का चयन करें। इस दौरान बैठने वाले स्थान की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खाना हमेशा साफ जगह पर ही खाना चाहिए।

रसोई घर में बरतें सावधानी
खाना बनाते समय सफाई का ध्यान रखें। साथ ही इसे परोसते हुए भी नियमों का पालन करें। खाना खाने के बाद बर्तनों को धोना न भूलें अन्यथा परिवार में नकारात्मक शक्तियों का आगमन हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती है। इसलिए रात में जूठे बर्तन न जमा होने दे।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed