घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नज़र नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखिए, इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी।
{"_id":"5c6521cebdec227391007820","slug":"know-best-vaastu-tips-for-happy-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaastu tips for happy life : जानें घर में रखी छोटी बांसुरी से कैसे बढ़ेगा आपस का प्रेम","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vaastu tips for happy life : जानें घर में रखी छोटी बांसुरी से कैसे बढ़ेगा आपस का प्रेम
Thu, 14 Feb 2019 01:40 PM IST
Madhukar Mishra
अनीता जैन, वास्तुविद्
अनीता जैन, वास्तुविद्
Published by: Madhukar Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
बांसुरी के वास्तु उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
krishna
जहां बांसुरी, वहीं बसते हैं कृष्ण
भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्ण रहते हैं, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में बांसुरी रखने से कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी।

जब बजेगी कृष्ण की बंशी...
बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। बांसुरी सम्मोहन, ख़ुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी गई है।हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,मन में आनंद की अनुभूति होती है।

happy family
- फोटो : social media
खत्म होगी अनबन, बढ़ेगा प्रेम-व्यवहार
बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाब दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ,वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।

baby
संतान और समृद्धि के लिए करें ये उपाय
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए। बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है, अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा। इस उपाय से परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।