फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaastu tips for happy life : जानें घर में रखी छोटी बांसुरी से कैसे बढ़ेगा आपस का प्रेम

Thu, 14 Feb 2019 01:40 PM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
अनीता जैन, वास्तुविद् Published by: Madhukar Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
know best vaastu tips for happy love life
बांसुरी के वास्तु उपाय

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नज़र नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखिए, इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी।

know best vaastu tips for happy love life
krishna
जहां बांसुरी, वहीं बसते हैं कृष्ण 
भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्ण रहते हैं, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में बांसुरी रखने से कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। 
know best vaastu tips for happy love life
krishna
जब बजेगी कृष्ण की बंशी...
बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। बांसुरी सम्मोहन, ख़ुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी गई है।हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,मन में आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know best vaastu tips for happy love life
happy family - फोटो : social media
खत्म होगी अनबन, बढ़ेगा प्रेम-व्यवहार
बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाब दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ,वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।
विज्ञापन
know best vaastu tips for happy love life
baby
संतान और समृद्धि के लिए करें ये उपाय
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए। बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है, अतः घर के मुख्य  द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा। इस उपाय से परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed