{"_id":"5c7fa11dbdec22144002d093","slug":"know-all-facts-about-bedroom-vastu-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: सिरहने पर गलती से भी न रखें ये 7 चीजें, बढ़ती है कलह","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: सिरहने पर गलती से भी न रखें ये 7 चीजें, बढ़ती है कलह
Wed, 06 Mar 2019 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 06 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी व्यक्ति के लिए रात में सोने का वक्त सबसे सुकून देने वाला पल होता है। अच्छी नींद से जहां एक तरफ शारीरिक थकान मिटती है वहीं दूसरी तरफ मानसिक शान्ति भी मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे सिरहने पर रखने से नकारात्मकता हावी होती है। बेडरूम से जुड़े वास्तुदोष को दूर करने के लिए आपको रात में सोते समय कुछ वस्तुएं हैं, जिन्हें भूलकर भी साथ नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
- सोते समय कभी भी सिरहने पर वॉलेट नहीं रखना चाहिए। रात को सोते समय कभी भी भूलकर अपना पर्स या दवाईयों को तकिये या बिस्तर के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए।
विज्ञापन
- सोते समय कभी भी पानी के पात्र को अपने सिर की तरफ रखकर न सोयें। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग उत्पन्न होता है।
- सोने से पहले जूते-चप्पल कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने की तरफ न उतारें। इससे निगेटिव एनर्जी आती है।
- यदि आप अपनी गाड़ी, ऑफिस या मकान की चाबियां साथ लेकर सोते हैं, तो इससे चोरी होने का खतरा बढ़ता है।
- मोबाइल, लैपटॉप आदि अपने बिस्तर पर रखकर न सोयें। ये चीजें राहु से संबंधित होती है। इससे राहुदोष उत्पन्न होता है।
- किसी प्रकार का कोई तेल अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
- सोते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर के ठीक सामने कोई आईना न लगा हो। इस दोष के कारण रोग उत्पन्न होता है और पति-पत्नी के बीच में कलह बनी रहती है।
विज्ञापन