फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   keeping pet parrots at home auspicious or not Know what Vastu Shastra says

Vastu Tips: घर में तोता पालना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Mon, 20 May 2024 06:04 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 20 May 2024 06:04 AM IST
सार

बहुत से घरों में तो पालतू जानवर परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते, बिल्ली और तोते जैसे पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं। मगर आज के इस खबर में हम तोते से संबंधित कुछ वास्तु नियम के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
keeping pet parrots at home auspicious or not Know what Vastu Shastra says
तोता - फोटो : freepik

विस्तार

हम जिस समाज में रहते हैं वहां कई घरों में पालतू जानवर और पक्षी रखने का चलन है। बहुत से लोग ये मानते हैं कि पालतू जानवरों घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ घरों में तो ये पालतू जानवर परिवार के सदस्य की तरह रहते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते, बिल्ली और तोते जैसे पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं। मगर आज के इस लेख में हम तोते से संबंधित कुछ वास्तु नियम के बारे में जानेंगे। तोते इसलिए पाले जाते हैं क्योंकि ये इंसानों से खूब बातचीत करते हैं। ज्यादातर तोतों की प्रजातियां बहुत अच्छे साथी साबित हो सकती हैं। इन्हें अक्सर पिंजरे में रखा जाता है और फल-सब्जियां खिलाई जाती हैं। बहुत से भारतीय घरों में इन्हें अक्सर 'मिठू' कहकर बुलाया जाता है।

विज्ञापन


क्या कहता है वास्तु शास्त्र
हालांकि तोते बहुत ही मज़ेदार और प्यार करने वाले होते हैं, फिर भी कुछ लोग इन्हें पालना अशुभ मानते हैं। इसलिए आइए इस खबर में जानते हैं कि, घरों में तोता रखना शुभ होता है या नहीं। ज्यादातर वास्तु विशेषज्ञ घरों में तोता पालने को शुभ मानते हैं, मगर उनके पिंजरे की दिशा के बारे में कुछ नियमों का पालन करना होता है जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तोता रखने से बच्चों के पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे होते हैं
यह भी माना जाता है कि घर में तोता रखने से परिवार के सदस्यों को कम बीमारियां होती हैं और ज्यादातर लोग खुश रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में तोता या तोते की तस्वीर हो, तो ये कुछ ग्रहों की वजह से होने वाली परेशानियों से घर की रक्षा करता है। ये भी सलाह दी जाती है कि तोते को खुश रखना जरूरी है क्योंकि अगर वो गुस्से में रहता है, तो घर में कंगाली आ सकती है। घर में तोता रखने से पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे होते हैं और घर का माहौल भी सकारात्मक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन लोगों को नहीं पालना चाहिए तोता
बहुत से लोगों को तोता पालने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि ये उनकी जन्मपत्री का हिस्सा होता है। मगर किसी को खास तौर पर तोता न पालने की सलाह दी गई हो और वो फिर भी पाल ले, तो ये अशुभ हो सकता है। अगर तोता खुश नहीं है, तो वो अपने मालिक को श्राप भी दे सकता है, जिससे घर में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा, अगर घर में लोग लड़ते-झगड़ते हैं और गाली-गलौज करते हैं, तो तोते वो शब्द सीखकर उन्हें दोहराने लग सकते हैं। इससे भी घर का वातावरण खराब हो सकता है। इसलिए तोता पालने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed