फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Importance of the Vastu Shastra Know Vastu Shastra Mahtava in Hindi

Vastu Shastra: पंचतत्व का वैज्ञानिक आधार है वास्तु, जानिये कैसे ?

Sun, 14 May 2023 09:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 May 2023 09:50 AM IST
सार

अग्निकोण के देवता यानी दिशा का स्वामी अग्नि देव को कहा गया है। अब अगर आपने यहां गलती से जल संबंधी निर्माण कर दिया तो चन्द्रमा और शनि का विष योग जीवन को तबाह करने का काम करेगा।

विज्ञापन
Importance of the Vastu Shastra Know Vastu Shastra Mahtava in Hindi
vastu tips 2023: घर में वास्तुदोष होने से व्यक्ति मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहता है।

विस्तार

वास्तु विज्ञान एक ऐसा विज्ञान है जिसमें दिशाओं की ऊर्जा को महत्व दिया गया है। आज से लाखों वर्षों पहले हमारे ऋषि मुनियों ने पंचतत्व की ऊर्जा और मनुष्य के जीवन में पड़ने वाले उनके प्रभाव का अध्ययन कर लिया था इसलिए वास्तु को सबसे प्रमाणिक विज्ञान माना जाता है। इसे हम 2 उदाहरण से समझ सकते हैं। 

विज्ञापन


वास्तु में पृथ्वी तत्व का स्थान नेऋत्य कोण होता है। राहु को इस दिशा का स्वामी माना गया है। अब इस दिशा में नियम के अनुसार वजनदार चीजें रखनी होगी यानी कि आपका बेडरूम इस दिशा में हो तो अच्छा है या फिर कोई भारी वजनदार आलमारी भी इसी दिशा में रखी जा सकती है। अब आप सोचिए कि अगर आप इसी दिशा में अगर पानी की टंकी बना दें या बोरिंग कर दे तो ऊर्जा का पूरा संतुलन बिगड़ जाएगा। अब जो निर्माण आपको ईशान कोण में करवाना था वो आपने नेऋत्य कोण में कर दिया। अब इसके परिणाम स्वरूप घर के मालिक को धन हानि होगी और बच्चों को मानसिक तनाव होगा। 
विज्ञापन


उदाहरण के लिए अग्निकोण के देवता यानी दिशा का स्वामी अग्नि देव को कहा गया है। अब अगर आपने यहां गलती से जल संबंधी निर्माण कर दिया तो चन्द्रमा और शनि का विष योग जीवन को तबाह करने का काम करेगा। दरअसल जब हम भूमि को खोदते हैं तो वास्तु में वो ऊर्जा शनि से जुड़ी होती है और जल का कारक चन्द्रमा है। अगर अग्नि कोण में जल होगा तो शनि चंद्र दोनों बिगड़ जाने है। ऐसा होने पर भयंकर पारिवारिक कलह आपको देखने को मिल सकती है इसलिए वास्तु एक ऐसा विज्ञान है जो पूर्ण वैज्ञानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Weekly Horoscope (15-21 May): इस सप्ताह इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed