फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shanivar Ke Upay Do Not Buy These Some Things on Saturday

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की

Sat, 13 May 2023 06:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 13 May 2023 06:53 AM IST
विज्ञापन
Shanivar Ke Upay Do Not Buy These Some Things on Saturday
Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें - फोटो : अमर उजाला

Shanivar Ke Upay: सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और उस दिन उनकी विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है। शनिदेव न्याय के देवता हैं, मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। वहीं ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीजों की खरीद करने से शनिदेव नाराज होते हैं और उनके अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें जिन्हें शनिवार के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए...

विज्ञापन


Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी
विज्ञापन


लोहे की चीजें 
शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे की चीजें खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते हैं। यदि आप लोहे से बने सामान खरीद भी रहे हैं तो घर पर न लाएं जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमक 
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। ऐसे में यदि आप अगर कर्जों से बचना चाहते हैं तो इस दिन नमक न खरीदें।

काले तिल 
शनिवार के दिन काले तिल भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। इस दिन काले तिल और सरसों के तेल से शनिदेव की पूजा की जाती है, इसलिए शनिवार के दिन काले तिल खरीदने की मनाही है। 

Lucky Sign on Palm: हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा तो मिलता है अमीर जीवनसाथी, ठाठ से गुजरती है जिंदगी

काले रंग के जूते
शनिवार के दिन काले रंग के जूते न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed