फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   ghar ke uttar disha me kya nahin rakhna chahiye do not keep these 5 things in the north direction at home in h

Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, खुद चलकर आती है कंगाली

Tue, 18 Jun 2024 05:18 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 18 Jun 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
ghar ke uttar disha me kya nahin rakhna chahiye do not keep these 5 things in the north direction at home in h
Vastu Tips for Home Positive Energy - फोटो : अमर उजाला

Vastu Tips for Home: बहुत से लोग अपने घर में धन की कमी से परेशान रहते हैं। इसके लिए खूब मेहनत भी करते हैं मगर फिर भी मनमुताबिक आमदनी नहीं हो पाती है। घरों में वास्तु दोष का प्रकोप होने से खुशहाली चली जाती है। ऐसी स्थिति में किसी न किसी रूप से संकट आपके घर पर बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर दिशा का अपना महत्व होता है। घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर वास्तु दोष की आशंका बढ़ जाती है। वास्तु दोष का असर घर की लक्ष्मी से लेकर आपके स्वास्थ्य पर तक पड़ सकता है। उत्तर दिशा को कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता से जुड़ी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसके कारण घर में सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है और कंगाली भी आ सकती है। आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है।

विज्ञापन


भारी-भरकम चीजें-
उत्तर दिशा में कभी भी भारी-भरकम चीजें नहीं रखनी चाहिए। घर का उत्तर दिशा हमेशा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का होता है, ऐसे में इस दिशा में भारी भरकम चीजें रखने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है। अगर आप उत्तर दिशा में भारी-भरकम फर्नीचर या अन्य सामान रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में भी बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन


जूते चप्पल-
जूते-चप्पल को घर में कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। जूते-चप्पल को अशुभ माना जाता है और इन्हें उत्तर दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और वास्तु दोष लगने से घर के सदस्यों में क्लेश होता है। टूटी-फूटी चीजें भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। उत्तर दिशा में कभी भी टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। टूटी-फूटी चीजों को घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, दरिद्रता का होता है वास

कूड़ेदान-
कूड़ेदान को भी कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। कूड़ेदान में गंदगी और कचरा रहता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधक बन सकता है। इसलिए, कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

शौचालय-
शौचालय घर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय उत्तर दिशा में नहीं बननी चाहिए। शौचालय को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। अगर शौचालय उत्तर दिशा में बनता है तो मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही घर परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।


न बनवाएं दीवार- 
वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में दीवार नहीं बनवाना चाहिए। उत्तर दिशा में दीवार के बजाय कोई दरवाजा या खिड़की बनवाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा में दीवार बनवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसके कारण घर में सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है और कंगाली भी आ सकती है। इसलिए, घर की उत्तर दिशा में उपरोक्त 5 चीजों को रखने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed