फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   follow these vastu tips in your office for improve the financial condition

ऑफिस में करें वास्तु के ये उपाय, तरक्की मिलने में होगी आसानी

Fri, 09 Mar 2018 11:18 AM IST
जे.सुधांशु, वास्तुविद
जे.सुधांशु, वास्तुविद Updated Fri, 09 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
follow these vastu tips in your office for improve the financial condition

ऑफिस पहुंचकर मन नहीं लगता, तनाव हावी रहता है या सीट पर बैठते ही बोरियत होने लगती है, तो अपने डेस्क की ओर ध्यान दीजिए। यहां छिपे दोष दूर करेंगे, तो काम में भी मन भी लगेगा और खुश भी रहेंगे। अगर ऑफिस डेस्क पर सामान हमेशा बिखरा रहता है, तो ऐसे डेस्क पर बैठकर काम करने में मन नहीं लगता। उलझन बनी रहती है और वास्तुदोष भी उत्पन्न होता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, डेस्क पर कागजों का ढेर लगा रहना या कागज बिखरे रहने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, तो आपका कार्य पूर्ण नहीं होगा और आप तनाव में रहेंगे। इससे बचने के लिए अपने डेस्क को साफ-सुथरा रखें। वहां भगवान की छोटी फोटो जरूर लगाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

विज्ञापन

ऑफिस डेस्क पर रोता हुआ बच्चा, स्त्री, कंटीले पौधे, टूटे मकान, डूबता, जहाज, आग आदि का चित्र भी नहीं लगाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। डेस्क पर पेड़-पौधे, भागते घोड़े, उड़ते पक्षी आदि के चित्र लगा सकते हैं। आप जहां बैठकर काम करते हैं वहां की लाइटिंग कैसी है, यह भी आपके काम को प्रभावित करती है। अगर लाइट बहुत ज्यादा तेज या कम है, तो आपकी आंखों पर बुरा असर होता है। वहीं सही प्रकाश न होना वास्तुदोष भी उत्पन्न करता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा उस स्थान की ओर आकर्षित होती है। प्रकाश की कमी, कार्यों में विघ्न, बहस आदि का कारण भी बनती है। 
विज्ञापन

डेस्क को खूबसूरत और सकारात्मक बनाने के लिए यहां कोई छोटा पौधा भी लगा सकते हैं। हरा रंग मन को सुकून देने वाला रंग माना जाता है और यह सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास करता है। इन्हें देखने से तनाव भी कम होता है और मन को भी खुशी मिलती है। डेस्क पर अगर पेन-पेंसिल फैली रहती है, तो यह भी गलत है। वास्तु के अनुसार, यह कार्यों में रुकावट लाते हैं। वही इससे डेस्क फैला हुआ और बोझिल भी दिखाई देता है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed