फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   easy Vastu tips for prosperity happiness and wealth at home

वास्तु शास्त्र: आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय, सारी समस्याएं हो जाएंगी दूर

Wed, 21 Oct 2020 07:00 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 21 Oct 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
easy Vastu tips for prosperity happiness and wealth at home
वास्तु टिप्स - फोटो : self

अचानक से घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।  परिवार के सदस्यों के  बीच आपसी प्रेम कम होने लगता  है लड़ाई-झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती है। तमाम कोशिशे करने के बावजूद घर में सुख-शांति नहीं रहती है। धन संबंधित समस्याएं होने लगती है। इन सारी समस्याओं के लिए वास्तु  शास्त्र में  बहुत सारे ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिनको करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती है।  जानते हैं...

विज्ञापन

  • सप्ताह में एक बार घर में गुग्गुल या लोबान की धूनी दिखानी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है।
  • हर गुरुवार को तुलसीके पौधे में गाय का शुद्ध दूध चढ़ाना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है।
  • रोटियां सेंकने से पहले तवे पर दूध की छींटे मारने से घर के सदस्यो में आपसी प्रेम बढ़ता है। 
  • प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। गाय में देवी-देवताओं का वास मानाजाता है।
  • वास्तु के अनुसार पूजा घर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए। सूखे फूलों को हटाकर बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। सूखे फूल रखने से नकारात्मकता आती है। अगर सजावट के लिए फूल लगाएं हैं तो उन्हें भी हमेशा ताजा ही लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • घर की बैठक में हमेशा आशीर्वाद मुद्रा में संत महात्माओं का तस्वीरे लगानी चाहिए। 
  • घर की छत पर कभी कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न होने दें। टूटी और बेकार की चीजों को घर से बाहर निकाल दें।
  • वास्तु में हरियाली से भरे हुए चित्रो का बहुत महत्व माना जाता है। ऐसे चित्र लगाने से मन प्रसन्न रहता है इसलिए घर के दक्षिण-पूर्व में हरियाली वाले चित्र लगाएं।
  • जब भी गेहूं पिसवाने के लिए देने जाएं तो उसमें दो दाने नागकेशर और 11 तुलसी की पत्तियां मिला दें।
  • घर में अनावश्यक पानी न बहाएं अगर नल से पानी टपकता है तो उसे तुरंत सही करवाएं।
  • घर में सरसों के तेल का दिया जलाएं उसमें लौंग डाल दें। 
  • तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा में रखें। जहां भी पौधा रखा है उस स्थान की स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखें.
  • अगर आपके घर में नुकीला फर्नीचर है तो उसके किनारो को गोल करवा दें। गोल किनारो वाले फर्नीचर शुभ माने जाते हैं। 
  • घर के पानी का निकास पूर्व या उत्तर दिशा में करना सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed