{"_id":"59296cf54f1c1b260c537b08","slug":"donate-these-things-for-good-luck-health-power-according-to-shiva-purana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकाना चाहते हैं किस्मत तो इस जगह भी करें घी का इस्तेमाल ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
चमकाना चाहते हैं किस्मत तो इस जगह भी करें घी का इस्तेमाल
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 31 May 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
घी
जब बात दान की आती है तो हम सस्ती से सस्ती चीजें ही खरीदते हैं। कम बजट में ज्यादा सामान आए जाए। वहीं अगर खाने पीने की चीज को दान करने की बात आए तो ज्यादातर लोग रसोई में रखी कीमती चीज को छोड़कर रोटी ही दान करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देते है। वैसे रोटी दान करना भी पुण्य होता है, लेकिन दान के समय कभी भी कीमत नहीं देखनी चाहिए।
विज्ञापन
वैसे ज्यादातर लोगों ने तेल दान किया ही होगा, लेकिन घी शायद ही किया हो। शिवपुराण के अनुसार घी दान करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है। जानिए उस चीजों के बारे में जिन्हें समय समय पर दान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय जल्द ही दूर हो जाता है।
- तिल का दान करने से शक्ति मिलती है। यही नहीं मौत का भय भी दूर हो जाता है।
- वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति को कभी कोई रोग नहीं होता। साथ ही उम्र भी बढ़ती है। कोशिश करनी चाहिए कि नए कपड़े ही दान करें। वैसे पुराने कपड़े भी दान किया जा सकता है।
विज्ञापन
- जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में अन्न की कमी नहीं होती है।
- अगर आप गुड़ दान करेंगे तो आपका मनचाहा और शुद्घ भोजन मिलेगा।